Bihar

दो दिन बिहार में डेरा डालेंगे पीएम मोदी… पटना में रोड शो, हाजीपुर, छपरा और मुजफ्फरपुर में जनसभा

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार आ रहे हैं। लेकिन इस बार उनका ठिकाना राजधानी पटना होगा। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार के बिहार दौरे में पहली बार दो दिनों तक यहीं रहेंगे। पहले दिन पटना में प्रधानमंत्री एक रोड शो करेंगे। पटना में 12 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने वाला है। इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के लिए वोट मांगेंगे।

बता दें, कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला मौका होगा, जहां वह अपने किसी प्रत्याशी के लिए रोड शो करते हुए सड़कों पर नजर आएंगे। रवि शंकर प्रसाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह रोड शो काफी अहम माना जा रहा है। दूसरे दिन यानी 13 मई को हाजीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पटना में पीएम मोदी के रोड शो का रूट प्लान

अब तक मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहा होते हुए कदम कुआं तक जाएगा। इस बीच उनका काफिला जेपी गोलंबर बाकरगंज होते हुए ठाकुरबाड़ी की तरफ से गुजरेगा। फिलहाल जो जानकारी आ रही है। उस जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रोड शो के दौरान काफी सुरक्षा घेरे में नजर आएंगे। हालांकि अभी उनके रोड शो का जो रूट मैप तैयार किया गया है। उसमें बदलाव की संभावना है।

हाजीपुर छपरा और मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को लेकर राजधानी पटना में व्यापक तैयारी चल रही है। 12 और 13 मई को प्रधानमंत्री पटना में ही रहेंगे। 12 मई को उनका रोड शो होना है। इसके बाद वह 12 मई को रात्रि विश्राम पटना में ही करेंगे। अगले दिन सुबह यानी 13 मई को प्रधानमंत्री हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां वह हाजीपुर में चिराग पासवान के लिए, मुजफ्फरपुर में डॉक्टर राज भूषण चौधरी के लिए और छपरा में राजीव प्रताप रूडी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। यानी राजधानी पटना और आसपास के लिए 12 और 13 मई काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

11 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

11 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

11 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

19 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

19 घंटे ago