Bihar

CM नीतीश की सुरक्षा में चुक; चुनावी सभा में ऐन वक्त पर खत्म हो गया हेलिकॉप्टर का तेल, गुस्से में सड़क मार्ग से निकले

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ आज उस वक्त बड़ा खेला हो गया, जब वह एक चुनावी सभा को संबोधित करने मसौढ़ी पहुंचे थे। सभा खत्म होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री वहां से रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हुए, पायलट ने उन्हें बताया कि चौपर का तेल खत्म हो गया है। हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता है। इसके बाद सीएम नीतीश गुस्से में सड़क मार्ग से आगे के लिए रवाना हो गए। यह घटना सीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी जा रही है।

दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पाटलिपुत्र से एनडीए के साझा उम्मीदवार रामकृपाल यादव के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने मसौढ़ी पहुंचे थे। तय समय पर सीएम का हेलिकॉप्टर मसौढ़ी के गांधी मैदान में लैंड कर गया। सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने लालू और तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान उन्होंने लोगों को जंगलराज की भी याद दिलाई और 2005 से पहले वाले बिहार की चर्चा की।

सभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री वहां से रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर की तरफ बढ़े ही थे कि पायलट ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में समय पर पहुंचने की अफरा-तफरी में वह हेलिकॉप्टर में तेल डलवाना भूल गया है। हेलिकॉप्टर में तेल खत्म हो चुका है, ऐसे में वह उड़ान नहीं भर सकते हैं। पायलट की बात सुनकर सीएम नीतीश हैरान रह गए। थोड़ी देर बाद सीएम नाराज होकर सड़क मार्ग से आगे के लिए रवाना हो गए। सीएम के हेलिकॉप्टर में तेल खत्म होना सुरक्षा में बड़ी चूक है।

तेल खत्म होने के कारण सीएम नीतीश का हेलिकॉप्टर करीब एक घंटे तक मसौढ़ी गांधी मैदान में बने हेलीपैड पर खड़ा रहा। इस दौरान हेलिकॉप्टर को देखने वालों की भीड़ वहां मौजूद रही। बता दें कि पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर आगामी 1 जून को वोटिंग होनी है। इस सीट से बीजेपी के रामकृपाल यादव और लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती के बीच सीधी टक्कर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago