Bihar

बिहार: मदरसे में बम धमाका, गेंद समझकर छात्र ने उठाया, मौलाना ने की फेंकने की कोशिश तो हुआ विस्फोट, दोनों घायल

बिहार के छपरा जिले में गरखा के मोतीराजपुर में मदरसा के पास बम बनाते समय विस्फोट में दो लोग जख्मी हो गए. घायलों में मस्जिद का मौलवी इमामुद्दीन भी शामिल है. आशंका है कि बम बनाते समय यह विस्फोट हुआ, जिसमें इमामुद्दीन और उसका एक छात्र घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह ने मामले की जांच शुरू कर दी. राजकिशोर सिंह ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है. घटना के बाद इलाके में सन्नाटा फैल गया.

इलाके के लोगों ने पहले मामले को दबाने की काफी कोशिश की और घटना को रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट बताया. हालांकि पुलिस को शुरुआती जांच में यहां बम विस्फोट की बात सामने आई, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है. गरखा का मोती राजपुर इलाका पहले से भी पटाखा बनाने के मामले को लेकर बदनाम रहा है. यहां कुछ परिवार है जो पटाखा बनाने में काफी कुशल है. लेकिन यह काम अवैध तरीके से किया जाता है और आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होते रहती है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद सारण के एसपी गौरव मंगल ने मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन कर दिया है.

लोकसभा चुनाव के नजदीक होने के कारण यह घटना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस इस मामले में हर एंगल पर जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. फिलहाल पुलिस घायलों को इलाज के लिए पटना भेजिए, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है. फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बम कितना शक्तिशाली था.

एसपी ने बताया कि बम विस्फोट में घायल नूर इस्लाम का इलाज जारी है. पुलिस ने नूर इस्लाम का बयान दर्ज कर लिया है. उसने पुलिस को बताया कि वह खिलौना समझ कर मदरसा में बम लाया था. जांच के दौरान विस्फोट की बात पता चली है. पुलिस हर बिंदू पर जांच कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

4 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

6 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

6 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

6 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

17 घंटे ago