Bihar

पटना हाइकोर्ट ने बिहार शिक्षक भर्ती TRE 3 पर लगाई रोक, BPSC अगले महीने लेने वाली थी परीक्षा

पटना हाईकोर्ट ने बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 3 पर फिलहाल रोक लगा दी हाई. बता दें, बीपीएससी ने TRE 3 में कुल 87722 पदों पर बहाली निकाली थी. पहली बार प्रश्न पत्र लीक को लेकर मार्च में परीक्षा रद्द हुई थी. वहीं अब री एग्जाम से पहले पटना हाइकोर्ट ने स्टे लगा दिया है.

वहीं पटना हाईकोर्ट ने प्लस 2 स्कूल के गेस्ट टीचर के वेटेज देने के मामले पर भी स्टे लगाया है. कोर्ट ने प्रत्येक साल के आधार पर 5 मार्क्स और 5 साल के आधार पर अधिकतम 25 मार्क्स वेटेज देने का आदेश दिया है. न्यायालय ने कहा कि पिछड़ा और अति पिछड़ा विभाग के शिक्षकों को वेटेज मिल रहा है. बीपीएससी की शिक्षक बहाली में इन्हें प्रत्येक साल के आधार पर 5 मार्क्स का वेटेज मिल रहा है.

कोर्ट ने कहा कि दोनों शिक्षक हैं और दोनों पढ़ाने का काम करते हैं. शिक्षा विभाग के गेस्ट टीचर को भी वेटेज मिलना चाहिए. बता दें, इस संबंध में गेस्ट टीचर्स ने पटना हाईकोर्ट से गुहार लगाई थी, जिसके बाद कोर्ट ने शिक्षा विभाग के गेस्ट टीचर को भी वेटेज देने का आदेश दिया है. बता दें, TRE-3 में कुल सवा 5 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है. बीपीएससी 10 जून से परीक्षा लेने पर विचार कर रहा था.

शिक्षक भर्ती TRE 3 के पेपर हुए थे लीक

बीपीएससी की ओर से तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए 15 मार्च को दोनों पालियों में परीक्षा ली गई थी. इसका पेपर लीक हो गया था. इस दौरान पाया गया कि हजारीबाग के एक होटल के कई कमरों के अलावा मैरिज हॉल में 270 से अधिक अभ्यर्थियों को बैठक प्रश्न पत्र का उत्तर रटवाया जा रहा था. मौके से जब् किए गए प्रश्न पत्र का मिलान बीपीएससी कार्यालय से प्राप्त प्रश्न पत्र से कराया गया, जो हूबहू पाया गया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

11 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

18 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

18 घंटे ago