Bihar

BPSC शिक्षक और सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में कूरियर कंपनी की भूमिका संदिग्ध

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बीपीएससी की ओर से आयोजित शिक्षक (टायर-3) बहाली परीक्षा का प्रश्न-पत्र कूरियर या लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मियों की मिलीभगत से लीक हुआ है। अब इस मामले की जांच में इसके तार सिपाही बहाली की परीक्षा में हुए पेपर लीक से भी काफी नजदीक से जुड़ते नजर आ रहे हैं। ईओयू से मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही बहाली की परीक्षा के प्रश्न-पत्र को ढोने का ठेका डीपी वर्ल्ड नामक कूरियर कंपनी के पास था। लेकिन इस कंपनी ने अवैध तरीके से इस काम में जेनिथ लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी को भी शामिल कर लिया था।

अनाधिकृत रूप से यह कंपनी भी प्रश्न-पत्रों को ढोने का काम कर रही थी। इस कंपनी के दो मुंशी राहुल पासवान और रमेश पासवान भी सिपाही परीक्षा के अभ्यर्थी थे। राहुल की परीक्षा 1 अक्टूबर, 2023 और रमेश की परीक्षा 15 नवंबर को होने वाली थी। यह बड़ा सवाल है कि जिस कंपनी को प्रश्न-पत्र ढोने का ठेका मिला ही नहीं था, वह किसके कहने या किसकी अनुमति से इसे ढो रही थी। कब और कहां से इसे किसकी अनुमति से प्रश्न-पत्र किस सेंटर तक ले जाने के लिए सौंपा गया था, इसकी तफ्तीश अभी चल रही है।

ईओयू द्वारा अब तक की गई जांच और गिरफ्तार अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई है। इसमें जेनिथ नाम की कूरियर कंपनी की संदिग्ध भूमिका का खुलासा हुआ है। इसी कंपनी के पास डीटीडीसी कूरियर कंपनी के साथ संयुक्त रूप से बीपीएससी शिक्षक बहाली टीयर-3 के प्रश्न-पत्र को ढोने का ठेका था। इन दोनों कंपनियों के कर्मियों ने ही इसे नवादा ले जाने के दौरान डॉ. शिव और उसके पिता संजीव कुमार की देखरेख में लीक करवाया था। जेनिथ कंपनी की हरकतें इतनी संदिग्ध होने के बाद भी उसे प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न-पत्रों को ढोने का ठेका कैसे मिल जाता था, इसकी जांच भी चल रही है। अगर दूसरी कंपनी को भी यह ठेका मिलता था, तब भी यह कंपनी कैसे इस काम में घुस जाती थी। इसका खुलासा भी जल्द होने की संभावना है।

कूरियर कंपनी के संरक्षकों का पता लगाया जा रहा

दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले की जांच में कई समानताएं सामने आई हैं। यह मुख्य रूप से कूरियर कंपनियों जेनिथ और डीपी वर्ल्ड को लेकर ही है। किसी बड़ी कूरियर कंपनी को भी किसी प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न-पत्र के ट्रांसपोर्टेशन की जिम्मेवारी मिलती थी, तब भी इन दोनों कंपनियों की मिलीभगत पाई जाती थी। जांच एजेंसी इनकी आयोगों में साठगांठ के अलावा इनके संरक्षकों के बारे में भी पता लगाने में जुटी हुई है। सेटरों को प्रश्न-पत्र के लाने ले जाने के रूट से लेकर अन्य सभी जानकारी किसके स्तर से लीक होती थी, इसकी पड़ताल की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

3 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

16 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

17 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

17 घंटे ago