Bihar

बिहार में मानसून की इस दिन होगी एंट्री, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी बड़ी जानकारी..

बिहार में मानसून कब दस्तक देगी. इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से संभावित तारीख बता दी गयी है. पिछले दिनों प्रदेश का मौसम बदला था और लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली थी. बारिश व आंधी का दौर कुछ दिनों तक चला जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी. वहीं मौसम ने फिर एकबार करवट ली और उमस वाली गर्मी लोग झेल रहे हैं. इस बीच अब मानसून की जानकारी सामने आ गयी है. केरल में इसी महीने मानसून प्रवेश कर जाएगा. वहीं बिहार समेत अन्य राज्यों में भी इसकी एंट्री की तारीख आयी है.

मासून की एंट्री इस दिन होगी..

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग ने बुधवार की देर रात को मानसून के बारे में बड़ी जानकारी जारी की है. बताया है कि इस बार मानसून अपने तय तारीख से पहले ही भारत में प्रवेश कर जाएगा. इसबार 31 मई को ही केरल में मानसून की एंट्री हो सकती है. हालांकि इस संभावित तारीख में 4 दिन आगे या पीछे की भी गुंजाइश मौसम विभाग की ओर से रखी गयी है. यानी भारत में मानसून 28 मई से 3 जून के बीच आने वाला है.

इस बार बारिश कम होगी या अधिक?

पिछले साल मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में तो 19 मई को ही पहुंच चुका था लेकिन केरल पहुंचने में 9 दिन की देरी हो गयी थी और 8 जून को पिछले साल मानसून ने केरल में दस्तक दी थी. अल-नीनो की सक्रियता पिछले साल थी. इस साल अल-नीनो की परिस्थिति खत्म हो चुकी है. ऐसी संभावना है कि जल्द ही अब ला-नीना की परिस्थियां सामने आ जाएंगी. बताते चलें कि अल-नीनो में बारिश कम होती है जबकि ला-नीना की स्थिति बनने पर बार सामान्य से ज्यादा होने की संभावना होती है.

बिहार में मानसून की एंट्री

मौसम विभाग का अनुमान है कि केरल में दस्तक देने के बाद मानसून इस साल 13 से 18 जून के बीच बिहार में दस्तक दे सकता है. जिसके बाद बारिश लोगों को राहत देगी. बता दें कि बिहार में फिर एकबार आसमान से अंगारे बरसने शुरू हो सकते हैं. पिछले महीने लगभग सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार हो चुका था. वहीं बीच में तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिली थी. अब फिर से कई जिलों का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है. दिन व रात में एक समान गर्मी पड़ रही है.हालांकि, शुष्क पछिया हवा की बजाय नमीयुक्त पूर्वा हवा चलने से हीटवेव जैसी स्थिति नहीं बन रही है. लेकिन लोग उसम को झेल रहे हैं और पसीना से तरबतर हो रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

20 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

22 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

24 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago