Bihar

बिहार के लोगों को जल्द हीट वेव और गर्मी से मिलेगी राहत, इस दिन बन रहे बारिश के आसार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इतने दिनों से सूरज के प्रकोप से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 और 4 तारिख को बक्सर, अरवल, कैमूर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और गया में हीट वेव का अलर्ट है, वहीं शेष जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है। वहीं 4 मई से बारिश की भी संभावना जताई गई है।

देखा जाए तो पिछले कई हफ्तों से बिहार में हीट वेव और हॉट डे का डबल अलर्ट जारी था। जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था, लेकिन अब जल्द ही लोगों को मौसम के इस दोहरी मार से राहत मिलने वाली है। आज से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। तापमान गिरने से गर्मी और लू घटेगी, वहीं 04 मई से पूरे बिहार में बारिश की संभावना भी है।

मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल की मानें तो फिलहाल बिहार में पछुआ हवा चल रही है, लेकिन धीरे-धीरे हवा का रुख बदल रहा है। 5 मई से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक 4 मई को कोसी और सीमांचल में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 5 मई को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में बारिश के आसार हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

24 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

1 दिन ago