Bihar

बिहार में भीषण गर्मी और हीटवेव की वापसी, 24 घंटे में तीन डिग्री तक चढ़ा पारा; इन जिलों में हॉट डे का अलर्ट

बिहार में आंधी-बारिश का दौर अब थम गया है। इक्का-दुक्का जगहों को छोड़कर अन्य सभी जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम बदलने से राज्य में भीषण गर्मी और हीटवेव की वापसी होने लगी है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर पटना समेत कई जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। इस दौरान राजधानी समेत अधिकतर जगहों पर हॉट डे यानी गर्म दिवस के हालात बने रहेंगे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में गर्म पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। इससे पटना समेत अन्य जिलों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। बीते 24 घंटे के भीतर रोहतास, शेखपुरा, वैशाली, भोजपुर, औरंगाबाद, खगड़िया, अरवल और नवादा जिले में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

18 से लू की चेतावनी

मौसम विभाग ने 18 मई शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान समस्तीपुर, पटना, गया, नवादा, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई, भागलपुर, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीवान, गोपालगंज, सारण, वैशाली, जहानाबाद और अरवल जिले में हीटवेव यानी लू की चेतावनी जारी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

17 मिनट ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago