Bihar

अनंत सिंह को 15 दिन की पैरोल, मुंगेर में वोटिंग से पहले जेल से बाहर आ रहे बाहुबली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के बाहुबली नेता एवं मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह कभी भी जेल से बाहर आ सकते हैं। नीतीश सरकार के गृह विभाग ने उन्हें 15 दिनों की पैरोल पर रिहा करने का निर्देश दिया है। मुंगेर लोकसभा सीट पर 13 मई को होने वाले मतदान से पहले अनंत सिंह जेल से बाहर आ रहे हैं। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। बाहुबली के प्रभाव वाला इलाका मोकामा मुंगेर लोकसभा के अंदर ही आता है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अभी मोकामा से विधायक हैं, जिन्होंने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के खिलाफ जाकर एनडीए के समर्थन में वोटिंग की थी।

जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक अनंत सिंह को 15 दिनों के पेरोल पर रिहा करने का आदेश जारी हुआ है। गृह (कारा) प्रशासन की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने जमीन संबंधी मामलों से जुड़े कार्य के लिए उन्हें पैरोल दी है। शनिवार को गृह (कारा) प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। ऐसे में बाहुबली कभी भी जेल से बाहर आ सकते हैं। उनके समर्थक कई दिनों से इसका इंतजार कर रहे हैं।

अनंत सिंह ने कुछ दिनों पहले 15 दिनों की पैरोल का आवेदन दिया था। मगर कुछ कागजी झंझट के चलते उनकी रिहाई अटक गई। समर्थक बीते पांच दिनों से उनके जेल से बाहर आने की टकटकी लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोकामा समेत आसपास के इलाके में अनंत सिंह के भव्य स्वागत की तैयारियां भी की जा रही हैं।

अनंत सिंह का पटना जिले के मोकामा और आसपास के क्षेत्र में खासा प्रभाव है। वे यहां से 6 बार विधायक चुने गए। घर में एके-47 जैसे खतरनाक हथियार रखने के मामले में 2022 में उन्हें 10 साल की जेल की सजा हुई थी। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई और मोकामा पर हुए उपचुनाव में आरजेडी के टिकट पर अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी जीतकर विधानसभा पहुंचीं।

इसी साल बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन के दौरान नीलम देवी ने पाला बदल दिया और महागठबंधन से एनडीए के खेमे में आ गईं। विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का समर्थन किया था। हालांकि, आरजेडी ने अभी तक उन्हें पार्टी से बाहर नहीं निकाला है। फिलहाल वह जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष एवं मुंगेर से एनडीए प्रत्याशी ललन सिंह के समर्थन में लोकसभा चुनाव में प्रचार कर रही हैं। अब मुंगेर में वोटिंग से पहले अनंत सिंह के जेल से बाहर आने पर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। क्योंकि मुंगेर लोकसभा के कई इलाकों में बाहुबली नेता प्रभाव डाल सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

23 मिनट ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

11 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

12 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

13 घंटे ago