Bihar

अब चिलचिलाती गर्मी में भी नहीं फटेगी आपकी रसीली शाही लीची, तापमान सहने की क्षमता पर शोध की तैयारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

मुजफ्फरपुर की शाही लीची विश्व भर में प्रसिद्ध है और यही लीची राज्य को पूरी दुनिया भर में सम्मान दिलाती है। लेकिन अत्यधिक गर्मी और बारिश दोनों लीची का दुश्मन है। मौसम के दुष्प्रभाव से फल को बचाने के राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र मुशहरी के वैज्ञानिक शाही लीची के तापमान सहने की क्षमता पर शोध करेंगे। वैज्ञानिक जिले के शाही लीची के बगानों में कुछ अलग दिखने वाले पेड़ और फल की जानकारी के लिए किसानों से संपर्क कर रहे हैं।

अच्छी किस्म को विकसित कर ज्यादा उत्पादक बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। निदेशक डॉ. विकास दास ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण लीची में मंजर आने से लेकर फल तैयार होने तक मौसम को लेकर संशय बना रहता है। अप्रैल माह में पछिया हवा और तापमान अधिक रहने से लीची के लिए कठिन समय रहा।

वैज्ञानिक वैसे शाही लीची की तलाश कर रहे हैं, जिस पर पारा का असर कम पड़ा हो और आकार दूसरे से बड़ा हो और उसके स्वाद में भी अंतर हो, वैसे पौधे को लीची अनुसंधान केन्द्र में संबंधित किसान के नाम से निबंधन कर उस पौधे को लीची अनुसंधान केन्द्र में विकसित किया जाएगा। शोध सही रहा तो शाही लीची की मांग बाजार में बढ़ेगी और किसानों को शाही लीची की नई किस्म लगाने का अवसर मिलेगा। इस विषय पर मंथन के लिए सात मई को अनुसंधान केन्द्र में किसान और वैज्ञानिक की बैठक होनी है।

पहले ही लीची की 12 देसी किस्मों की हो चुकी है खोज

बिहार लीची एसोसिएशन के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि पिछले साल सितंबर में लीची की 12 देसी प्रजाति के पौधे को अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक द्वारा विकसित किया गया। विकसित होने पर राष्ट्रपति ने एसो. को पुरस्कृत भी किया था। इसमें गंडकी संपदा, गंडकी लालीमा, गंडकी योगिता, रोज सेंटेड, स्वर्ण रूपा, लेट बेदाना, लौंगिया, तिरकोलिया, मंद्राजी, पूरबी, लौगान आदि देसी किस्म शामिल हैं।

मुजफ्फरपुर की मिट्टी लीची के लिए सबसे अनुकूल

महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान मोतिहारी के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एसके पूर्वे ने बताया कि शाही लीची अन्य लीची से अलग होता है। यह सबसे पहले तैयार होता है। इसका स्वाद, आकार, सुंदरता और सुगंध अन्य लीची से बेहतर और भिन्न होता है। मुजफ्फरपुर की शाही लीची का स्वाद विश्व विख्यात है। दूसरे प्रदेशों में शाही लीची होते हैं, लेकिन उनका स्वाद मुजफ्फरपुर की शाही लीची की तरह नहीं होता है।

इसका प्रमुख कारण है मुजफ्फरपुर की मिट्टी जो शाही लीची के लिए अनुकूल है। यहां की मिट्टी में माइको राइज फंगस पाया जाता है। इससे शाही लीची का स्वाद, सुंदरता और सुगंध बदल जाता है। इसके अलावा यहां की मिट्टी में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। यही कारण है कि मुजफ्फरपुर की शाही लीची की मांग अधिक होती है। इस लीची को जीआई टैग भी मिल चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

36 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

45 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

52 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago