Bihar

सारण लोकसभा के रण में कल उतरेंगी रोहिणी आचार्या, लालू-राबड़ी संग हरिहरनाथ में पूजा, कैंपेन रूट जारी

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने चुनावी कैंपेन के आगाज का ऐलान कर दिया है। मंगलवार से रोहिणी सारण लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू करेंगी। इससे पहले आज पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और परिवार समेत बाबा हरिहरनाथ के दर्शन किए। और आशीर्वाद लिया। अब कल यानी मंगलवार से वो अपने सारण संसदीय क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करेंगी। जिसकी जानकारी रोहिणी ने ट्वीट करके दी।

रोहिणी आचार्य ने लिखा कि दिनांक 02. 04. 2024 ( दिन- मंगलवार ) को सारण संसदीय क्षेत्र में मेरा जनसम्पर्क कार्यक्रम…सारण की महान जनता और आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति भागीदारी प्रार्थित है। रोहिणी ने सारण में चुनावी कैंपेन का रूट भी जारी किया है। जिसमें पूरे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई है।

आपको बता दें लालू यादव की पार्टी आरजेडी ने दोनों बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। मीसा को पाटलिपुत्र से टिकट दिया है। तो वहीं सारण से रोहिणी आचार्य को टिकट दिया है। इससे पहले रोहिणी की राजनीति में एंट्री भी राजद सुप्रीमो लालू यादव ने ही कराई थी। जब पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली में रोहिणी आचार्य ने सियासी मंच साझा किया था। जिसमें इंडिया अलायंस के सहयोगी दलों के सभी नेता मौजूद थे। उस दौरान लालू ने रोहिणी को जनता और समर्थकों का अभिवादन स्वीकार कराया था।

इस दौरान राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव समेत पूरा यादव परिवार मौजूद था। जिसके बाद से इस बात की अटकलें तेज हो गई थी। कि जल्द ही रोहिणी भी राजनीति में आएंगी। और फिर आरजेडी से रोहिणी को सारण का टिकट देकर इस पर मुहर भी लग गई।

आपको बता दें इससे पहले रोहिणी आचार्य तब चर्चा में आई थी। जब उन्होने अपनी एक किडनी अपने पिता लालू यादव को डोनेट की थी। सिंगापुर में लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। और इस दौरान लालू यादव रोहिणी आचार्य के घर पर ही ठहरे थे। रोहिणी आचार्य के इस काम की देशभर में तारीफ हुई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

8 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

6 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

14 घंटे ago