Bihar

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग: 2 बाइक सवारों ने गोलियां चलाईं, पुलिस ने बढ़ाई एक्टर की सुरक्षा

सलमान खान (Salman Khan) के घर के बाहर रविवार सुबह गोली चलाए जाने की घटना सामने आई है. इस पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. सलमान खान पर खतरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. ऐसे में एक बार फिर यही सवाल उठ रहा है कि आखिर सलमान खान को किससे सबसे अधिक खतरा है. बता दें कि सलमान खान को बिश्नोई गैंग से काफी खतरा है. लॉरेंस बिश्नोई और भारत-कनाडा के वॉन्टिड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी है.

2018 में सलमान को मारने की पूरी कर ली थी प्लानिंग

बिश्नोई और गोल्डी ने कई बार मुंबई में अपने शूटरों को सलमान को मारने के लिए भेजा है. लॉरेंस का एक बेहद खास गैंगस्टर संपत नेहरा ने 2018 में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में रेकी भी कर ली थी. हालांकि, हमले को अंजाम देने से पहले हरियाणा पुलिस ने नेहरा को गिरफ्तार कर लिया था. उसने पूछताछ के दौरान सलमान पर हमले की पूरी जानकारी का भी खुलासा किया था.

2020 में बिश्नोई के अन्य शूटर को सौंपा गया था काम

सलमान खान को बिश्नोई गैंग से खतरा है ये बात मुंबई पुलिस, दिल्ली पुलिस समेत लगभग सभी जांच एजेंसियों को पता है. लॉरेंस बिश्नोई ने एक बार फ़िल्म ‘रेडी’ की शूटिंग के दौरान अपने गुंडों के जरिए सलमान पर हमले पर प्लान बनाया था, लेकिन मनमाफिक हथियार न मिलने से ये प्लान फेल हो गया था. बिश्नोई ने अपने खास नरेश शेट्टी को सलमान खान पर हमले का जिम्मा सौंपा था. झज्जर के रहने वाले गैंगस्टर नरेश शेट्टी ने 2020 के जनवरी महीने में भी पूरा एक महीना मुंबई में रुककर कई बार सलमान खान के घर की रेकी की. लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया.

3 बार फेल हुआ सलमान खान को मारने का प्लान

NIA के सामने पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने खुलसा किया कि उसके जो टॉप टेन टारगेट हैं उनमें सलमान खान नंबर एक पर है. लॉरेंस बिश्नोई के मुताबिक 1998 में सलमान खान ने एक फ़िल्म की शूटिंग के दौरान जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था, काले हिरण को बिश्नोई समाज पूजता है और यही वजह है कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान को मौत के घाट उतारना चाहता है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की पूछताछ में लॉरेंस ने कहा था कि सलमान की हत्या का प्लान 3 बार फेल हो चुका है इसलिए उसने अब सलमान की हत्या का टास्क अपने भाई अनमोल को दिया है.

सलमान खान को दी गई है Y प्लस सुरक्षा

इतना ही नहीं कुछ समय पहले सलमान खान के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था. सलमान के करीबी प्रशांत गुंजालकर को रोहित गर्ग से धमकी भरा मेल मिला था. ईमेल के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बरार और रोहित गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2), 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था. बिश्नोई गैंग से खतरे को देखते हुए सलमान को मुंबई पुलिस ने Y प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी हुई है. हालांकि अभी तक गोल्डी बराक या लारेंस बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

11 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

12 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

13 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

24 घंटे ago