Bihar

पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, काराकाट सीट पर उपेंद्र कुशवाहा को देंगे चुनौती

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- ‘माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा।
जय माता दी’।’

हालांकि पवन सिंह ने यह खुलासा नहीं किया है कि वह किस पार्टी के सिंबल पर काराकाट से चुनाव में उतरेंगे। एनडीए गठबंधन में काराकट लोकसभा सीट उपेंद्र कुशवाहा को गई है। पवन सिंह के मैदान में उतरने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। वहीं महागठबंधन की तरफ से काराकाट सीट सीपीआई एमल के खाते में गई है। सीपीआई एमएल ने राजा राम सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वह इस वक्त ओबरा विधानसभा सीट से विधायक हैं।

इससे पहले पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। हालांकि नाटकीय तरीके से सीट घोषणा के अगले ही दिन पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव में नहीं उतरने की घोषणा कर दी थी। बता दें कि पवन सिंह अपने मूल निवास स्थान आरा से लोकसभा का टिकट चाह रहे थे, लेकिन आरके सिंह के वहां से प्रत्याशी होने की वजह से बीजेपी ने उन्हें वहां टिकट नहीं दिया।

बता दें कि नवादा लोकसभा सीट से लोकगायक गुंजन सिंह भी बीजेपी से टिकट चाह रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं होने पर वह यहां से निर्दलीय ही मैदान में उतर आए हैं। अब पवन सिंह भी बीजेपी से मनचाहा टिकट नहीं मिलने पर मैदान में उतरे हैं। इसके अलावा मनोज तिवारी दिल्ली से, रवि किशन गोरखपुर से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ यूपी के आजमगढ़ से बीजेपी के प्रत्याशी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

5 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

7 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

13 घंटे ago