पटना जंक्शन के पास एक होटल में भीषण आग लगी है. अगलगी की इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है. आग लगने के कारण रेस्टोरेंट पूरी तरीके से जल गया है वहीं होटल भी पूरी तरीके से आग की चपेट में है.
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है. होटल के नीचे कई गाड़ियां भी आग की चपेट में’ आ गई हैं वहीं एक महिला भी आग की चपेट में आ गई है. जानकारी के मुताबिक अगलगी की इस घटना में अभी भी कई लोग बिल्डिंग में फंसे हैं जिनको उतारा जा रहा है और बिल्डिंग से निकाली जा रही है. फायर ब्रिगेड की पांच बड़ी गाड़ियां मौके पर है. बिल्डिंग में फंसे कुछ लोगों को निकाला गया है जो कि मूर्छित यानी बेहोश हो गए हैं.
एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली काट दी गई है, साथ ही ट्रैफिक भी रोक दी गई है. बिल्डिंग में फंसे करीब दो दर्जन लोगों को निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन की भी मदद ली जा रही है.
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…