Bihar

‘नवरात्रि में नॉनवेज खाने का वीडियो दिखाकर किसको खुश करना चाहते हैं,’ पीएम मोदी ने तेजस्वी से पूछा सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव के मछली खाने वाले वीडियो पर हमला बोला है. पीएम मोदी ने कहा कि नवरात्र के समय इस वीडियो को दिखा दिखा कर किसको खुश कर रहे. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोगों जनता की भावनाओं से कोई लेना देना नहीं है. इनको लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में मजा आता है.

पीएम मोदी ने कहा कि सावन के महीने में ये लोग एक मुलजिम के घर में जाकर मटन बनाते हैं और वीडियो डालते हैं. नवरात्र के दिनों में नॉनवेज खाने वाले वीडियो डालते हैं. जब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया तो कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोगों ने इस निमंत्रण को भी ठुकरा दिया. कांग्रेस वाले राम मंदिर को चुनावी मुद्दा कहते हैं. उनके लिए ये चुनावी मुद्दा था लेकिन देश के लिए यह श्रद्धा का मुद्दा था.

हेलीकॉप्टर में तेजस्वी ने खाई मछली

पीएम मोदी ने कहा कि इन मुगलिया सोच वालों को जनता उखाड़ फेकेगी. बता दें कि बीते दिनों तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर में मछली खाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में वो मुकेश सहनी के साथ थे.

तेजस्वी के मछली खाने वाले वीडियो को लेकर सियासी बवाल छिड़ गया. नवरात्र में मछली खाने वाले वीडियो पोस्ट करने को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने उनकी कड़ी आलोचना की. हालांकि, तेजस्वी ने अपने उस ट्वीट में तारीख (8 अप्रैल) मेंशन किया था. मगर लोगों का कहना था कि अगर यह वीडियो 8 अप्रैल का था तो उसे 9 अप्रैल को क्यों सोशल मीडिया पर डाला गया?

मछली खाने को लेकर तेजस्वी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तेजस्वी ने कहा, हम जानते थे कि भाजपा वाले लोगों को मिर्ची लगेगी इसलिए हमने IQ टेस्ट करने के लिए वो पोस्ट किया. वीडियो के साथ जो हमने ट्वीट किया है उसमें साफ तौर पर तारीख लिखी हुई है. भाजपा वाले पढ़ते-लिखते तो हैं नहीं. इतनी प्रमुखता से भाजपा वाले बेरोजगारी पर बोलते हैं क्या? पलायन पर बोलते हैं क्या? गरीबी पर बोलते हैं क्या? लेकिन इन सब चीजों पर कैसे कूद-कूद कर बोल रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

16 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

18 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

20 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago