Bihar

मुकेश सहनी को तेजस्वी और कांग्रेस ने दिल्ली बुलाया, दो सीट लेकर महागठबंधन में आ सकती है VIP

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में एनडीए और इंडिया गठबंधन दल के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो चुका है। पहले चरण की चार सीटों के लिए उम्मीदवारों ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इस बीच बिहार के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सोमवार को वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। दिल्ली में मुकेश सहनी की आरजेडी नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात होने की संभावना है। सहनी के अलावा आरजेडी सांसद मनोज झा भी दिल्ली पहुंच रहे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि महागठबंधन में वीआईपी की सीट शेयरिंग हो सकती है। आरजेडी या कांग्रेस की ओर से मुकेश सहनी को कितने सीट दिए जाएंगे, इसे लेकर फिलहाल अभी कोई अपडेट जानकारी नहीं है। बता दें कि महागठबंधन में हुए सीट शेयरिंग फॉर्मूले के अनुसार आरजेडी 26 और कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

सूत्रों ने यह भी बताया है कि मुकेश सहनी की निषाद आरक्षण मांग पर आरजेडी ने सहमति जताई है। चर्चा है कि अगर दो सीट पर मुकेश सहनी मानते हैं तो एक सीट आरजेडी और एक सीट कांग्रेस छोड़ेगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से मुजफ्फरपुर छोड़ा जाएगा और आरजेडी मिथिलांचल से कोसी के बीच में कोई एक सीट छोड़ सकती है। गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से मुकेश सहनी यह कहकर गठबंधन छोड़ गए थे कि उनकी पीठ में छुरा घोंपा जा रहा है। तब सहनी ने कहा था कि 25 सीट और डिप्टी सीएम पद का वादा करके उन्हें धोखा दिया गया है।

बता दें कि 2019 में भी मुकेश सहनी की पार्टी महागठबंधन में रहकर लोकसभा चुनाव लड़ी थी। उस वक्त वीआईपी ने मुजफ्फरपुर, खगड़िया और मधुबनी में अपने प्रत्याशी उतारे थे। खगड़िया से मुकेश सहनी खुद चुनाव लड़े थे। हालांकि, उस चुनाव में तीनों सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Avinash Roy

Recent Posts

अरुण कुमार गांधी समस्तीपुर के नए डाक अधीक्षक बने, रोबिन चंद्रा का तबादला सहरसा प्रमंडल में हुआ

समस्तीपुर : भारतीय डाक विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए समस्तीपुर डाक प्रमंडल के नए…

1 घंटा ago

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली में 24 घंटे तक वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक; समस्तीपुर से पटना जाने वालों को बदलना होगा रूट

समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में असमाजिक तत्वों ने ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस पर किया पथराव; ट्रेन के इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त, सहायक लोको पायलट भी हुआ जख्मी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोनपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर नाजिरगंज स्टेशन एवं बसढिया हॉल्ट के…

11 घंटे ago

गैरेज से लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, चोरी का पांच जैक भी बरामद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई…

11 घंटे ago

22 नवंबर को समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में अकादमिक विभागों का होगा उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नरघोघी में…

11 घंटे ago

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

भारत सरकार ने गाड़ियों से निकलने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों…

15 घंटे ago