Bihar

मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति का फोटो लगा फेक अकाउंट से पदाधिकारियों से साइबर ठगी की कोशिश, FIR दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के फोटो को उपयोग में लाते हुए मोबाइल नंबर +94779250432, +94761806742 से अज्ञात व्यक्ति ने यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों से साइबर ठगी की कोशिश की है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एफआईआर में बताया गया है कि कुलपति के नाम से फर्जी व्हाट्सएप बना कर इसके माध्यम से विश्वविद्यालय प्रशासन के कई पदाधिकरियों को व्हाट्सएप संदेश एवं व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए रुपये ट्रांसफर का अनुरोध किया गया। इस घटना का व्हाट्सएप मैसेज सबसे पहले विश्वविद्यालय के उप-परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर मनोज कुमार के मोबाइल पर प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त डॉ. दमन कुमार झा (लाइब्रेरी प्रभारी), डॉक्टर इंसान अली (उप परीक्षा- नियंत्रक जनरल एजुकेशन), प्रोफेसर महेश प्रसाद सिन्हा (सीसीडीसी ) एवं डॉ आंनद प्रकाश गुप्ता (राष्ट्रीय सेवा योजना के कोऑर्डिनेटर) को भी ऐसे संदेश प्राप्त हुए। जिसमें मुस्कान नाम के बैंक ऑफ महाराष्ट्र खाता संख्या- 604 8294 1076 में ₹ 50,000 रुपये ट्रांसफर करने का अनुरोध किया गया। आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के लिये थाने में प्रतिवेदन दिया गया है। पहले भी पूर्व कुलपति प्रोफेसर साकेत कुशवाहा, प्रोफेसर एसके सिंह और पूर्व कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह के कार्यकाल में इस तरह के वारदात हो चुके हैं।

पूर्व में हुई घटनाओं के सिलसिले में विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन दिए गए पर पुलिस प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न किये जाने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लिहाजा बार-बार ऐसी घटना की पुनरावृति हो रही है। एफआईआर में कहा गया है कि इससे कुलपति पद की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। लोगों से अनुरोध किया गया है कि ऐसे भ्रामक और धोखाधड़ी संदेशों से बचने का प्रयास करें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

3 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

5 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

5 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

9 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

12 घंटे ago