Bihar

मैट्रिक परीक्षा के स्क्रूटनी के लिए आज से करें आवेदन: 9 अप्रैल तक है लास्ट डेट, जानिए पूरा प्रोसेस

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटिनी के तिथि जारी कर दी है. यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या एक से अधिक या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हों, तो वे उन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन वेबसाइट http://secondary. biharboardonline.com पर आज 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक जाकर कर सकते हैं.

देने होंगे इतने रुपए

आवेदन करने के लिए बिहार बोर्ड के वेबसाइट http://secondary.biharboardonline.com का रुख करना होगा. जहां 3 से 9 अप्रैल तक जाकर आवदेन कर सकते हैं. इसके लिए 120 रुपए प्रति विषय की दर से राशि जमा कराना होगा. बिहार बोर्ड का कहना है कि यदि आंसरशीट के अंदर के पेज के अंक मेन पेज पर अंकित नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा. दिए गए अंकों को जोड़ने में यदि गलती हुई हो तो उसमें सुधार किया जाएगा. यदि कोई प्रश्न या उसके खंड के सवाल को चेक ही नहीं किया गया होगा तो उसका सुधार किया जायेगा. स्क्रूटिनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या वही रह सकता है.

कंपार्टमेंट भी देना होगा?

अब कुछ स्टूडेंट्स के मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि दो विषयों में फेल होने पर स्क्रूटिनी के लिए आवदेन देना सही होगा या कंपार्टमेंट देना? इस समस्या का हल करते हुए बिहार बोर्ड ने कहा है कि यदि मैट्रिक परीक्षा 2024 में अधिकतर दो विषयों में असफल कोई विद्यार्थी स्क्रूटिनी के लिए आवेदन किये जाने के साथ-साथ माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में भी शामिल होते हैं और स्क्रूटिनी के रिजल्ट में पास हो जाते हैं तो उस विद्यार्थी का मैट्रिक परीक्षा 2024 का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का परीक्षाफल.

इंटरमीडिएट का भी चल रहा है स्क्रूटिनी

इधर, इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के आंसरशीट के स्क्रूटिनी कराने हेतु समिति की वेबसाईट bsebinter.org और biharboardonline.bihar.gov.in पर 04 अप्रैल तक की अवधि में 120 रूपए की दर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

2 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

6 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

7 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

7 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

8 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

8 घंटे ago