Bihar

लालू और तेजस्वी से नहीं भिड़ेगी कांग्रेस; कैंडिडेट लिस्ट में ना कन्हैया, ना पप्पू; पूर्णिया लड़े तो एक्शन भी लेगी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में बहुत लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस को महागठबंधन में 9 सीट मिली है लेकिन बिहार की सिर्फ 3 सीट पर ही कैंडिडेट का नाम घोषित हुआ है जहां दूसरे चरण में चुनाव होना है और नामांकन दो दिन बाद बंद हो जाएगा। खास बात ये है कि इस लिस्ट में ना पूर्णिया है जहां पप्पू यादव दोस्ताना मुकाबले के नाम पर कांग्रेस के टिकट का इंतजार कर रहे थे और ना कन्हैया कुमार का नाम है जिनके नाम की चर्चा भागलपुर के लिए हो रही थी। दोनों नेताओं को राजद अध्यक्ष लालू यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव के भविष्य की राजनीति के हिसाब से डील करते हैं। लिस्ट से ये साफ हो गया है कि कांग्रेस नेतृत्व लालू, तेजस्वी से किसी भी तरह की तकरार या भिड़ंत नहीं चाहती है।

कांग्रेस ने किशनगंज के मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद को फिर से टिकट दिया है जबकि कटिहार लोकसभा से तारिक अनवर और भागलपुर लोकसभा सीट से तीन बार के विधायक अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। तीनों सीट पर दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान होना है और यहां नामांकन का काम 4 अप्रैल को पूरा हो जाएगा। बिहार में दूसरे चरण में इन तीन सीटों के अलावा पूर्णिया और बांका में भी चुनाव होगा जो महागठबंधन में आरजेडी लड़ रही है। आरजेडी ने पूर्णिया में बीमा भारती और बांका में जयप्रकाश नारायण यादव को टिकट दिया है।

पप्पू यादव ने कह रखा है कि और कहीं से लड़ने से अच्छा है जहर खा लेना। पप्पू ने पूर्णिया से ही लड़ने का ऐलान कर रखा है और 4 अप्रैल को नामांकन की घोषणा की है। पप्पू को उम्मीद रही होगी कि कांग्रेस या तो इस सीट पर लालू से आरजेडी कैंडिडेट को वापस करवा लेगी या फिर उन्हें दोस्ताना मुकाबला करने देने के लिए लालू को मना लेगी। तेजस्वी यादव भी दो दिन से दिल्ली में थे। लेकिन ना ये हुआ, ना वो हुआ। अब पप्पू के पास बैठ जाने या फिर निर्दलीय लड़ जाने के अलावा कोई तीसरा विकल्प नहीं है। अगर वो लड़ जाते हैं तो कांग्रेस उन पर एक्शन भी ले सकती है। पप्पू की इस लिस्ट पर प्रतिक्रिया का इंतजार है।

भागलपुर सीट पर कई नाम पर विचार के बाद कांग्रेस ने तीन बार से भागलपुर में विधानसभा चुनाव जीत रहे अजीत शर्मा को टिकट दिया है। यहां प्रवीण कुशवाहा और कन्हैया कुमार के नाम भी चर्चा में थे। प्रवीण दो बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं और दोनों बार हारे हैं। अजीत शर्मा लगातार तीन बार से भागलपुर जीत रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि कन्हैया ने खुद आगे बढ़कर भागलपुर से लड़ने से मना कर दिया जिसके बाद पार्टी के लिए फैसला करना आसान हो गया और अजीत शर्मा को टिकट पकड़ा दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

12 मिनट ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

1 घंटा ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

11 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

11 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

11 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

12 घंटे ago