Bihar

बिहार: जवान की पिस्टल छिनकर कस्टडी से भाग रहे कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली, 51 लाख रुपए के आभूषण लूट में था शामिल

बिहार के मुजफ्फरपुर में अहले सुबह पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में अपराधियों के पैर में गोली लगी है. मुजफ्फरपुर के फकुली थान क्षेत्र के इलाके में शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सदर थाना क्षेत्र के RDS कॉलेज के समीप ज्वेलरी शॉप 51 लाख रुपए के आभूषण लूट में शामिल शातिर लुटेरा को गोली लगी जिससे वह मौके पर ही घायल हो गया. पुलिस ने आनन-फानन में इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उसे PMCH रेफर कर दिया गया है.

घायल अपराधकर्मी की पहचान वैशाली जिले राजपकर गांव के अनुपम झा के रूप में हुई है. अनुपम झा सोना लूट के कई मामले में वांटेड था. छत्तीसगढ़ के एक सोना लूट के बड़े मामले में पुलिस की अभिरक्षा से फरार चल रहा था.

मुजफ्फरपुर पुलिस कुख्यात लुटेरे अनुपम झा को जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर ला रही थी. इसी दौरान फकुली थाना क्षेत्र में अपराधकर्मी ने शौच जाने की बात कही. इस दौरान पुलिसकर्मी ने शौच जाने की अनुमति दी लेकिन अपराधकर्मी ने एक पुलिसकर्मी को धक्का मारकर उसका पिस्टल छीन लिया और भागने लगा.

इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अपराधकर्मी को दो गोली दोनों पैर के घुटने नीचे मारी जिसके बाद वह मौके पर घायल हो गया. उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच लाया गया. एसएसपी राकेश कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4 बजे एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार करके लाया जा रहा था इस दौरान अपराधकर्मी ने कहा कि उसे शौच लगा है. इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे शौच जाने के लिए गाड़ी रोक दी लेकिन इसी दौरान अपराधकर्मी ने पुलिस को धक्का मारते हुए उसका पिस्तौल छीनकर भागने लगा. इस दौरान पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए अपराधकर्मी को दो गोलियां मारी हैं जिसमें दोनों गोलिया पैर में घुटने के नीचे लगी. फिलहाल आरोपी को PMCH रेफर किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

3 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

3 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

14 घंटे ago