Bihar

75 साल के बुजुर्ग हरे राम हरे कृष्ण करने के बजाय एक और मौका मांग रहे, पीएम मोदी पर मुकेश सहनी का तंज

लोकसभा चुनाव के बीच वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर करारा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिनको ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ करना चाहिए, वे आज प्रधानमंत्री बनने का एक और मौका मांग रहे हैं। उन्होंने बीजेपी को सबसे बड़ा झूठ बोलने वाली राजनीतिक पार्टी बताते हुए कहा कि 2014 में लोगों को झांसा देकर सत्ता में आ गई। सहनी इस बार महागठंबधन रहकर चुनाव लड़ रहे हैं। वे लगातार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ चुनावी रैलियां कर आरजेडी प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।

जमुई, गया और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए सहनी ने आरजेडी प्रत्याशी के लिए वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की विचारधारा वाली सरकार बनने के बाद गरीब का बच्चा भी सिर उठाकर जी सकेगा। उन्होंने इस चुनाव की लड़ाई को आजादी की लड़ाई के समान बताते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों को भगाया , हमें तानाशाहों को सत्ता से हटाना है।

सहनी ने कहा कि आज छात्र, युवा और किसान परेशान हैं। युवाओं को न नौकरी मिल रही है और न किसानों को उत्पादन का लागत। आज ये संविधान बदलने की बात कर रहे हैं। आज यह सरकार आम लोगों की नहीं उद्योगपतियों के हक की बात करती है। सही अर्थों में यह सरकार गरीबों की नहीं अडानी और अंबानी की है।

सहनी ने कहा कि पहले प्रखंड अधिकारियों को धमकी देकर रिश्वत लेने की बात सुनी जाती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री पहले ईडी, सीबीआई और आईटी से नोटिस दिलवाते हैं और फिर उससे चंदा लिया जाता है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या ऐसे पीए को सत्ता में बनाए रखा जा सकता है? उन्होंने ‘अपने दिल से जानो पराये दिल का हाल’ को उद्धृत करते हुए कहा कि हमारे चार विधायक जीते थे, लेकिन बीजेपी ने गरीब के बेटे को झुकाने के लिए सभी को खरीद लिया और सरकार से भी हटा दिया। सहनी ने कहा कि हम हारने वाले नहीं संघर्ष करने वाले है। उन्होंने वीआईपी के कार्यकर्ताओं को गांव और टोलों तक जाकर महागठबंधन के समर्थन में वोट दिलाने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

8 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

9 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

17 घंटे ago