Bihar

बिहार में दो जिलों के DM को चुनाव आयोग ने हटाया, लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में बड़ी कार्रवाई की है. चुनाव आयोग ने नवादा और भोजपुर के जिलाधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है. दोनों डीएम को तत्काल अपना पद छोड़ना होगा. साथ ही अब उनकी जगह नए डीएम को प्रभार दिया जाएगा. मौजूदा समय में भोजपुर डीएम राजकुमार और नवादा डीएम आशुतोष वर्मा हैं. अब इन दोनों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने पद से हटा दिया है.

नियमों के तहत अब बिहार के मुख्य सचिव की ओर से चुनाव आयोग को 6 आईएएस अधिकारियों की लिस्ट भेजी जाएगी उसमें से दोनों जिले के जिलाधिकारी को चुनाव आयोग चुनेगा. सामान्यतः किसी अधिकारी के लम्बे समय से एक ही जगह पर पदस्थापन होने पर आयोग ऐसी कार्रवाई करता है. या फिर किसी अधिकारी के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिलने पर आयोग उन्हें हटाने का निर्देश देता है. ऐसे में नवादा और भोजपुर के डीएम को हटाने की वजह क्या है इसे लेकर आयोग ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है.

जुलाई 2023 में आशुतोष कुमार वर्मा को नवादा का डीएम बनाया गया था. आशुतोष कुमार वर्मा 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.

फ़िलहाल निर्वाचन आयोग में बिहार सरकार को नवादा डीएम और भोजपुर डीएम को हटाने संबंधित आदेश ई मेल से भेजा है. बिहार के मुख्य सचिव को निर्देश भेजा गया है. अब दोनों की जगह नए डीएम की जल्द ही नियुक्ति की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

6 मिनट ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

9 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

18 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

21 घंटे ago