Bihar

कांस्टेबल के प्रेम में पागल हुई महिला सिपाही, शादी पर झगड़ा हुआ तो काट दी हाथ की नस

तस्वीर : सांकेतिक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही ने अपनी हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मामला सारण (छपरा) जिले के मढौरा का है। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही को अपने साथी कांस्टेबल से प्रेम हो गया। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। सोमवार रात को दोनों मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी उनके बीच शादी करने को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में आकर महिला सिपाही ने अपने बाएं हाथ की नस काट दी। इसकी सूचना मिलते ही मढौरा थाने के पुलिस पदाधिकारी सक्रिय हो गए और महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। छपरा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक महिला सिपाही का नाम कुसुमलता है। इस बात की सूचना जब मढौरा डीएसपी नरेश पासवान को मिली तो उन्होंने इस मामले की जरूरी जांच की। इसमें पता चला कि महिला सिपाही का प्रेम प्रसंग छपरा में पदस्थापित दूसरी जाति के एक सिपाही के साथ काफी दिनों से चल रहा है। घटना के समय इन दोनों के बीच मोबाइल पर बातें हो रही थी जिसमें शादी को लेकर दोनों के बीच कुछ कहासुनी और अनबन हो गई। इसके बाद अचानक इस महिला सिपाही ने अपना आपा खो दिया और अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बाद में इस महिला सिपाही को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना की सूचना पुलिस के महिला सिपाही के परिजन को दी गई है। परिजन भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। महिला सिपाही ने अभी एक सप्ताह पहले ही मढौरा थाने में अपना योगदान दिया था। यहां के लोगों का मानना है कि शारीरिक रूप से काफी दुबली पतली दिखने वाली इस महिला सिपाही के अंदर इतना क्रोध भरा है यह बात किसी को पता नहीं थी। इस घटना की चर्चा मढौरा के सभी चौक-चौराहों पर हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

18 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

19 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

21 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

21 घंटे ago