Bihar

बिहार सरकार ने UPSC के लिए 24 लड़कियों को दिये थे 1-1 लाख, जानें कितनों का हुआ सेलेक्शन

बिहार सरकार ने यूपीएससी सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 पास करने वाली राज्य की 24 लड़कियों को 1-1 लाख रुपये दिए थे. यह धनराशि मुख्मंत्री नारी शक्ति योजना के तहत प्रदान की गई थी. इनमें से दो अभ्यर्थियों ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है. दोनों ही पटना की रहने वाली हैं.

जानकारी के अनुसार दीप्ति मोहाली ने यूपीएससी में 184 रैंक और कृति कामना ने 417 रैंक हासिल की है. दीप्ति सामान्य वर्ग और कृति कामना पिछड़ा वर्ग की हैं.

बिहार के महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना चलाई जाती है. जिसके तहत यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा क्रैक करने वाली अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है. यूपीएससी 2023 प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली जिन अभ्यर्थियों ने प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन किया था, उनमें से 24 महिलाओं का चयन किया गया था. इसमें से दो को कामयाबी मिली है.

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाली अभ्यर्थियों को 1 लाख रुपये और बीपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाली अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि परीक्षा की तैयारी के लिए प्रदान की जाती है.

कौन कर सकता है सहायता राशि के लिए आवेदन

-मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना का फॉर्म यूपीएससी और बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद निकलता है. इसके लिए उम्मीदवारों को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए. साथ ही सामान्य वर्ग, पिछड़ा और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग का होना चाहिए. इस स्कीम का लाभ एससी/एसटी को नहीं मिलता.

योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा पास होना चाहिए. ध्यान देने वाली बात है कि किसी भी अभ्यर्थी को एक ही बार दिया जाता है. साथ ही किसी भी सरकारी वित्त पोषित संस्थान में कार्य नहीं कर रहा होना चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

6 मिनट ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

2 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

2 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

13 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

13 घंटे ago