Bihar

बिहार के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी , पटना में हीट वेव; 43 के पार पहुंचा पारा

बिहार के तीन जिलों के लिए मौसम विभाग ने पहली बार लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार को बांका, शेखपुरा एवं भागलपुर जिलों के एक या दो स्थानों पर लू चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा और पूर्वी चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पटना में सोमवार को हीट वेव जैसे हालात रहेंगे।

दरअसल, राजधानी में 16 अप्रैल से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला। पिछले 5 दिनों से पटना सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में हीट-वेव जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं प्रदेश में तेज गति से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी है। रविवार को प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में तेज गति से उत्तर-पछुआ हवा का प्रवाह जारी रहा। वहीं दक्षिण बिहार चिल्लाती धूप से परेशान रहा।

जानकारी के अनुसार राज्य में 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दिन में हवा चल रही थी। जबकि प्रदेश का आद्रता 7 से 10 प्रतिशत के बीच पहुंच गयी है। वहीं रविवार को प्रदेश का मोतिहारी व शेखपुरा हीट-वेव की चपेट में रहा। सूबे का सबसे गर्म शहर 43.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बेगूसराय रहा। रविवार को पटना सहित 20 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट व 11 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई।

उधर, पटना के न्यूनतम पारे में एक डिग्री की बढ़ोतरी, अधिकतम में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

16 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

17 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

19 घंटे ago