भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर जहाज घाट स्थित दिव्यधर्म अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 104 में एक्टर अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की शनिवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर जोगसर पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई है। मौके से गले में लगा साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है। परिजनों के मुताबिक उसने भोजपुरी, हिन्दी समेत कई फिल्मों और सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया था।
जोगसर पुलिस के मुताबिक शाम में उन लोगों को सूचना मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी की है। जानकारी मिलते ही थानेदार कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर पहुंचे। फ्लैट में पहुंचने पर अमृता का शव एक बेड पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब जानकारी ली तो परिवारवालों ने बताया कि करीब दोपहर 3.30 बजे उसकी बहन अमृता कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में उसके फंदे को चाकू से काटकर नीचे उतारा और तत्काल परिवारवाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। यह देख वे लोग उसे वापस फ्लैट लेकर आ गए।
परिजनों ने बताया कि घर में कुछ दिनों पूर्व अमृता की बहन वीणा की शादी थी। शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर से अचानक क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। उन लोगों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अबतक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।
बहन के मुताबिक अमृता कॅरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। परिवारवालों के मुताबिक अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में भी एक्टर के रोल में रही थी। उसने कई सीरियल समेत अन्य फिल्मों में भी रोल किया था। हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरिज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है। इसे लेकर वह काफी उत्साहित भी थी। थानेदार ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच होगी।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…