Bihar

बिहार: बेटी ने कट्टे के साथ डाली तस्वीर, पिता गए जेल; इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट, लड़की फरार

बिहार/भागलपुर:- नवगछिया में एक लड़की को हथियार के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया है। दरअसल, 18 साल की लड़की ने देशी कट्टे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। वहीं तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर डालते ही वायरल हो गई। इधर, पुलिस को सूचना मिलते ही छानबीन शुरू की गई। युवती तो नहीं मिली लेकिन गुरुवार की देर शाम उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर से एक देसी कट्टा भी मिला।

दरअसल, घटना नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का है। आरोपी युवती अब तक फरार है। परवत्ता की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। युवती की पहचान जगतपुर गांव निवासी वेदानंद यादव की बेटी साक्षी कुमारी के रूप में हुई है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देसी कट्टा के साथ अपनी तस्वीर लगाकर टशन बनाने का प्रयास करते हुए फोटो डाली थी।

जब ग्रामीणों ने इस तस्वीर को देखा तो पूरे गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। परबत्ता थाना प्रभारी शंभू कुमार को गुरुवार को सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक लड़की की हथियार के साथ फोटो वायरल हो रही है। पुलिस ने जांच की जिसमें तस्वीर सही पाई गई। थाना प्रभारी तुरंत कार्रवाई करते हुए मवेशी हटिया जगतपुर स्थित वेदानंद यादव के बासा पहुंचे।

वहीं वहां पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा। उसे पकड़ा गया फिर फोटो के बारे में पूछने पर उसने बताया कि हथियार के साथ वायरल फोटो में दिख रही लड़की उसकी बेटी साक्षी है। फिर उसके घर की तलाशी ली गई जिसमें पुलिस ने देसी कट्टा बरामद किया। पुलिस ने परबत्ता थाना में साक्षी कुमारी और उसके पिता वेदानंद यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

26 मिनट ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

39 मिनट ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

46 मिनट ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

51 मिनट ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

4 घंटे ago