Bihar

‘महाप्रभु आप आए हम धन्य हो गए…’, लेकिन इस बार आपको वोट नहीं देंगे’, कुछ यूं हुआ उपेंद्र कुशवाहा का विरोध

बिहार में काराकाट लोकसभा संसदीय क्षेत्र हॉट सीट में तब्दील हो चुका है क्योंकि यहां से भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने एंट्री मार दी है और चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. पवन सिंह के ऐलान के बाद से रोहतास के काराकाट सीट पर सियासी घमासान मचा हुआ है. ऐसे में नेताओं को भी कई बार विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा कुछ पूर्व केंद्रीय मंत्री व एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुआ.

काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा का विरोध:

उपेंद्र कुशवाहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में काराकाट से एनडीए के प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा एक गांव में जब लोगों से मिलने पहुंचे तो लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया. ऐसे में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

‘आपको इस बार वोट नहीं देंगे’- ग्रामीण:

इस वीडियो में लोग कह रहे हैं कि इस बार आपको वोट नहीं दिया जाएगा क्योंकि 18 सालों से जो सांसद रहे वह बगल से तो गुजर गए लेकिन इस गांव में आना मुनासिब नहीं समझे. गांव वाले यह भी कह रहे हैं कि हम आपकी इज्जत करते स्वागत करते हैं, आप आए तो आभार है. गांव के लोगों ने यह भी कहा कि “हे महाप्रभु आप आए हम लोग धन्य हो गए लेकिन इस बार वोट नहीं देंगे.”

खामोश बैठ रहे उपेंद्र कुशवाहा:

वीडियो में देखा जा सकता है कि उपेंद्र कुशवाहा लोगों की बातें सुन रहें है पर उनको कुछ जवाब देते नहीं बन रहा हैं. हालांकि वायरल वीडियो काराकाट के किस इलाके का है इसकी पुष्टि हम नहीं करते है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं. वहीं माले के राजा राम इंडिया गठबंधन उम्मीदवार हैं. ऐसे में पवन सिंह के चुनावी मैदान में आ जाने से पूरा मामला दिलचस्प हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

12 घंटे ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

14 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

15 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

18 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

1 दिन ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

1 दिन ago