लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। 19 अप्रैल से 4 जून तक चलने वाले चुनाव को लेकर वोटर काफी उत्साहित हैं। चुनाव में वोट देने के लिए वोटर आईडी के साथ निर्वाचन आयोग यानी इलेक्शन कमीशन की इलेक्टोरल लिस्ट में नाम होना जरूरी है। यह लिस्ट समय-समय पर बदलती रहती है। ऐसे में मतदान के लिए केवल वोटर आईडी से काम नहीं चलेगा।
अपनी सरकार चुनने के लिए जरूरी है कि इलेक्टोरल लिस्ट में आपका नाम शामिल हो। इलेक्टोरल लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसे आप आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1- लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपके पास EPIC नंबर, नाम, उम्र, जन्मतिथि के साथ डिस्ट्रिक्ट और विधानसभा क्षेत्र की डीटेल होनी चाहिए।
2- अब फोन, लैपटॉप या पीसी पर किसी ब्राउजर की मदद से https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं।
3-इलेक्टोरल लिस्ट में नाम सर्च करने के लिए दिए गए ऑप्शन्स में से किसी एक को चुने। यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे:
a) Search by Details- सर्च बाई डीटेल्स के लिए आपको नाम और डेट ऑफ बर्थ के साथ कुछ जानकारियां देनी होंगी। इसके बाद यहां दिए गए CAPTCHA को एंटर करके सर्च बटन पर टैप करें।
b) Search by EPIC- इसके लिए आपको भाषा चुनने के बाद वोटर आईडी पर दिए गए EPIC नंबर के साथ राज्य और CAPTCHA को एंटर करके सर्च बटन पर टैप करना होगा।
c) Search by Mobile- इसके लिए स्टेट और लैंग्वेज सेलेक्ट करें। इसके बाद वोटर आईडी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और CAPTCHA एंटर करके सर्च पर टैप करें।
इन ऑप्शन्स में से किसी को भी यूज करके आप इलेक्टोरल लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम और वोटर आईडी कार्ड के साथ आप वोट कर सकते हैं।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…