Bihar

बिहार: किश्तों पर घूस लेने वाला दाराेगा विजिलेंस के हत्थे चढ़ा, 14 हजार घूस लेते हुआ गिरफ्तार; 40 हजार रुपए की थी डिमांड

निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा 14 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, नालंदा एससी/एसटी थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अरुण पासवान ने केस को रफादफा करने के एवज में पीड़ित से 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। बार-बार दबाव बनाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी से की थी। निगरानी की टीम ने मामले की जांच की तो आरोप को सही पाया।

इसके बाद निगरानी की टीम पटना से नालंदा पहुंची और रिश्वतखोर दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी दारोगा रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 14 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी दारोगा को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

5 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

9 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

9 घंटे ago