Bihar

हाजीपुर से चिराग तो समस्तीपुर से पारस को मिलेगी सीट! अब वर्तमान सांसद प्रिंस का क्या होगा? बनेंगे बिहार सरकार में मंत्री ?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में एनडीए के अंदर सीट शेयरिंग का मुद्दा सुलझाने के लिए अब कवायद तेज हो गई है. सियासी जानकारों का मानना है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर सीट बंटवारे को लेकर फाइनल राउंड की चर्चा की जा सकती है. शाह आगामी 9 मार्च को बिहार आ रहे हैं.

अपने बिहार दौरे पर शाह गठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं. एनडीए के साथी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी इसके संकेत दिए हैं. उन्होंने साफ कहा है कि 13 मार्च तक बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारा हो जाएगा. माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में एनडीए अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों से चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने दूरी अपने इरादे साफ कर दिए हैं. खुद को ‘मोदी का हनुमान’ कहने वाले चिराग जब प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में नहीं पहुंचे तो बीजेपी नेता भी अचंभित रह गए. सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी कि अगर बीजेपी ने अबकी बार भी चिराग को तवज्जो नहीं दी तो वह बगावत कर सकते हैं.

सूत्रों के मुताबिक, चिराग की प्रेशर पॉलिटिक्स काम आ रही है. चिराग को भविष्य का नेता मानते हुए बीजेपी अब उनका समर्थन कर सकती है. सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के रणनीतिकारों ने चाचा-भतीजे के लिए जो समझौता प्रस्ताव तैयार किया है, मुमकिन है कि उस पर पशुपति और चिराग दोनों राजी हो जाएं.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी की ओर से हाजीपुर सीट चिराग पासवान को मिल सकती है. रामविलास पासवान के बेटे होने के नाते उन्हें सहानुभूति वोट भी मिल सकता है. वहीं पशुपति पारस को समस्तीपुर सीट मिल सकती है. पारस के लिए समस्तीपुर कोई अनजान सीट भी नहीं है. समस्तीपुर से पशुपति पारस हमेशा अपने भाई रामचंद्र पासवान के लिए रणनीतिकार की भूमिका में निभाते रहे हैं.

अब सवाल ये है कि समस्तीपुर के मौजूदा सांसद और पशुपति पारस के दूसरे भतीजे प्रिंस राज पासवान का क्या होगा. बीजेपी के पास इसका भी समाधान है. चर्चा ये है कि प्रिंस राज को बीजेपी अपने कोटे से एमएलसी बनाने जा रही है. इसके साथ ही उन्हें नीतीश सरकार में मंत्री पद भी देने की बात चल रही है. इस तरह से रामविलास पासवान के परिवार के सभी लोगों को सेट कर दिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

4 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

4 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

5 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

10 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

17 घंटे ago