Bihar

सक्षमता परीक्षा का फिर से अपलोड किया गया आंसर की: गलत उत्तर अपलोड करने पर एजेंसी से मांगा गया स्पष्टीकरण

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा का गलत उत्तर अपलोड करने वाली एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा है। एजेंसी को बताना है किस परिस्थिति में ऐसी गलती हुई। वहीं बोर्ड ने सॉफ्टवेयर में उपयुक्त तकनीकी समस्या का निराकरण कर त्रुटिरहित मॉडल उत्तर 20 मार्च को समिति की वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर पुनः अपलोड कर दिया है।

इधर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 26 फरवरी से एक मार्च और छह मार्च को आयोजित हुई सक्षमता परीक्षा की उत्तरकुंजी रद्द कर बुधवार को पुन: नयी आंसर- की जारी की है। समिति ने कहा कि वेबसाइट पर 21 मार्च तक संबंधित अभ्यर्थियों से आपत्ति की मांग की गई थी।

आंसर- की अपलोडिंग के क्रम में सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण वर्ग 9 से 10 के संस्कृत विषय के प्रश्नों की त्रुटिपूर्ण आंसर- की अपलोड हो गयी थी और वर्ग छह से आठ में उर्दू विषय के कुछ प्रश्नों की आंसर- की में त्रुटि पायी गयी थी। इसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया गया था। अभ्यर्थी 22 मार्च तक आंसर- की पर आपत्ति दर्ज कर सकते है। संस्कृत एवं उर्दू के जो अभ्यर्थी इन प्रश्नों पर आपत्ति के लिए शुल्क जमा कर चुके हैं, उन्हें राशि वापस कर दी जाएगी।

अभ्यर्थियों की ओर से दावा किया जा रहा है आंसर की में प्रश्न संख्या की जगह क्यूआईडी का इस्तेमाल किया गया है। क्यूआईडी 3067 के सही जवाब में बिहार में जिलों की संख्या 41 बताई गयी है जबकि बिहार राज्य में 38 जिले हैं। क्यूआईडी 3065 के सही जवाब में बिहार के राज्य पशु का नाम बैल की जगह हाथी बताया गया है। क्यूआईडी 3034 के सही जवाब में नेपाल के पड़ोसी भारतीय राज्यों के समूह में सिक्किम-भूटान बताया गया है। क्यूआईडी 3049 के सही जवाब में हिंदी उपन्यास मैला आंचल के लेखक फणीश्वर नाथ रेणु की जगह रामधारी सिंह दिनकर बताये गये हैं। सोशल मीडिया पर तो दर्जनों सवाल के जवाब ट्रोल हो रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

5 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

6 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

6 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

6 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

11 घंटे ago