Bihar

लालू की बेटी रोहिणी आचार्य की राजनीति में एंट्री! यहां से लड़ेगी लोकसभा चुनाव

बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य राजनीतिक जीवन में रखने जा रही है. रोहिणी आचार्य छपरा सीट से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेगी. राजद के MLC सुनील सिंह ने रोहणी के फोटो को पोस्ट कर के इस बारे में इशारा दिया. अगर ऐसा होता है तो वो पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी. बता दें कि रोहिणी के राजनीति में प्रवेश करने का इशारा लालू यादव ने जन विश्वास महारैली के दौरान ही कर दिया था.

MLC सुनील सिंह ने पोस्ट करते हुए लिखा कि,’ पिता के प्रति अगाध प्रेम, श्रद्धा एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति डॉ. रोहिणी आचार्य. सारण प्रमंडल के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है कि डॉ. रोहिणी आचार्या को सारण लोकसभा से राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी घोषित किया जाए!.’ इसके बाद से ही रोहिणी के चुनाव लड़ने की चर्चा ने जोर पकड़ ली है.

बता दें कि जन विश्वास रैली के दौरान लालू यादव ने अपने संबोधन के समय लोगों से रोहिणी का परिचय खुद कराते हुए कहा था कि यह मेरी बेटी है, नाम रोहिणी आचार्य है. मैं आज इसी बेटी के कारण जिंदा हूं.

बता दें कि रोहिणी आचार्य ट्विटर के माध्यम हमेशा केंद्र की राजनीति हो या बिहार की राजनीति को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहती हैं. जन विश्वास महारैली में रोहिणी आचार्य को जिस तरीके से मंच पर देखा गया, उसी समय से इस बात चर्चा होने लगी थी कि रोहिणी आचार्य की अब राजनीति में एंट्री हो रही है. बता दें कि छपरा लालू प्रसाद के परिवार की परंपरागत सीट है इसलिए रोहिणी को वहां के लिए ऑफर दिया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago