Bihar

सुपौल में पुल ढहने की होगी जांच, बख्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी; एक्शन में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

सुपौल जिले में बकौर पुल के ढहने की घटना पर डिप्टी सीएम सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा एक्शन में आ गए हैं। उन्होने कहा कि पुल गिरने की घटना की जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। एनडीए सरकार में भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुपौल-मधुबनी के भेजा-बकौर के बीच कोसी नदी पर निर्माणाधीन पुल के एक हिस्से की गिरने की सूचना शुक्रवार को मिली।

इस घटना में एक मजदूर की मृत्यु और कुछ अन्य मजदूर के घायल होने की सूचना मिली है। यह घटना बहुत दुखद और मन को पीड़ा देने वाली है। प्रशासन को घायलों की अविलंब मदद करने और समुचित मुआवजा देने का निर्देश दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माणधीन पुल गिरने की जांच कराई जाएगी और दोषी पदाधिकारी अभियंताओं और कार्यरत कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोक निधि की लूट की छूट किसी को नहीं दी जा सकती।

जांच में जो भी रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर जिम्मेदार कर्मियों और कंपनी पर विधिसम्मत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि पुल का निर्माण एनएचएआई द्वारा कराया जा रहा है, इसलिए हम इस घटना को लेकर लगातार एनएचएआई के अधिकारियों से संपर्क में हैं और सारी आवश्यक जानकारी ले रहे हैं।

आपको बता दें। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि 10 लोग घायल हो गए। मृतक मजदूर विपिन कुमार यादव किशनपुर प्रखंड के मौजहा स्थित पंचगछिया गांव का रहने वाला था। हादसा पुल पर स्लैब चढ़ाने के दौरान हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह पिलर संख्या 153 और 154 के बीच सुबह-सुबह कंपनी के मजदूर स्लैब चढ़ाने में जुटे थे। इसी दौरान स्लैब टूट कर गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मलबे में पुल के नीचे मजदूरों के दबे होने की आशंका है।

Avinash Roy

Recent Posts

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

7 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

8 घंटे ago

स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

समस्तीपुर : महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छता ही…

8 घंटे ago

कानून-व्यवस्था पर चिराग के बयान से गरमाई सियासत, समस्तीपुर पहुंचे डिप्टी-सीएम अनंत सिंह पर भी बोले- “पार्टी नजर बनाई हुई है”

समस्तीपुर : जीविका के बीस साल पूरे होने पर जेडीयू द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, बुकिंग हुई शुरू…

त्योहारी सीजन में भीड़ से राहत के लिए समस्तीपुर और मुंबई के बीच स्पेशल एसी…

8 घंटे ago

नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी करता था युवक, चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाने पर लोगों ने की पिटाई, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुईधारा चौक पर चोरी के संदेह में गुरुवार को…

13 घंटे ago