Bihar

पवन सिंह बोले-मैं राजनीति और संगीत से संन्यास ले लूंगा: बाबुल सुप्रियो को किया चैलेंज; TMC नेता ने गानों पर उठाए थे सवाल

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने हाल में ही राजनीति में एंट्री की। उन्हें बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा का टिकट भी दिया, लेकिन एक्टर को यहां से चुनाव नहीं लड़ना था। आखिर ये उनकी मनचाही सीट नहीं थी, ऐसे में उन्होंने टिकट वापस कर दिया और अब आस लगाए बैठे हैं कि बीजेपी उन्हें कहीं और से दावेदार बनाएगी। इसी बीच उन्होंने ममता कैबिनेट के मंत्री बाबुल सुप्रियो पर भी निशाना साधा है। एक्टर ने बाबुल सुप्रियो के आरोपों का खंडन किया और उन्हें सीधा चैलेंज देते हुए कहा कि वो इसे साबित कर के दिखाएं।

पवन सिंह ने साथा निशाना

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बैक टू बैक दो ट्वीट (एक्स पोस्ट) किए हैं। पहले में उन्होंने बाबुल सुप्रियो पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘श्री बाबुल सुप्रियो, नहीं बोलना चाहता था, लेकिन आपने सिर्फ पवन सिंह का ही दिल नहीं दुःखाया है, बल्कि 40 करोड़ भोजपुरी भाषी और कलाकारों को प्रेम करने वाले लोगों के मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है।’

बाबुल सुप्रियो को दिया चैलेंज

इसके बाद ही उन्होंने दूसरे ट्वीट (एक्स पोस्ट) में लिखा, ‘आप ने चार गाने के जो पोस्टर पोस्ट किए हैं, अगर ये चारों पोस्टर के गाने को सही साबित कर देते है तो मैं राजनीति और संगीत दोनों से सन्यास ले लूंगा, नहीं तो आप…’

पहले बाबुल सुप्रियो ने लगाए थे आरोप

भोजपुरी गायक पवन सिंह के पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने पर टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने बयान दिया था। पवन सिंह पर बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाए कि वो अपने गानों में बंगाली महिलाओं को टारगेट करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मेरे मन में उनके खिलाफ या एक कलाकार के रूप में कुछ भी नहीं है, लेकिन विशेष रूप से एक व्यक्ति के वीडियो और फिल्मों में बंगाली महिलाओं को निशाना बनाया जाता है। क्या बीजेपी ऐसे किसी व्यक्ति को आसनसोल से मैदान में उतार सकती है। इस ट्वीट से साफ है कि जानबूझकर ऐसा ट्वीट करने के लिए कहा गया है। बीजेपी के लिए उम्मीदवारों से बात किए बिना अपनी पहली सूची जारी करना असंभव है।’ बता दें, बाबुल सुप्रियों पहले आसनसोल से सांसद रह चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

37 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

43 मिनट ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

3 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

9 घंटे ago