Bihar

MLC Election: राबड़ी देवी ने दाखिल किया नामांकन, लालू ने दिखाया विक्ट्री साइन, 21 मार्च को चुनाव

बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए आज महागठबंधन की ओर से 5 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान आरजेडी की ओर से पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू यादव समेत पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। राबड़ी के नामांकन भरने के बाद लालू ने विक्ट्री साइन दिखा।आरजेडी की ओर से अब्दुलबारी सिद्दीकी, प्रदेश राजद प्रवक्ता डॉ. उर्मिला ठाकुर एवं राजद के कार्यकारिणी सदस्य फैसल अली ने नामांकन भरा।

वहीं माले की ओर से शशि यादव ने पार्चा दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस के समर्थक भी विधानसभा में मौजूद रहे और महागठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन किया। वहीं बीजेपी के प्रत्याशी भी विधानसभा पहुंच रहे हैं। भाजपा की ओर से मंगल पांडेय, अनामिका सिंह एवं लाल मोहन गुप्ता प्रत्याशी हैं। जो नामांकन दाखिल करेंगे। आपको बता दें आज एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन है।

जदयू से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं खालिद अनवर नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। हम के संतोष कुमार सुमन ने भी नामांकन कर लिया है। सभी 11 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 11 मार्च को ही संपन्न हो जाएगी। 12 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि 14 मार्च को प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है।

कुल 11 सीटों के लिए 11 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रहे तो सभी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र 14 मार्च को ही जारी कर दिया जाएगा। चुनाव की स्थिति में 21 मार्च को मतदान और उसी दिन वोटों की गिनती कर चुनाव परिणाम जारी करने का शिड्यूल तय है।

अब्दुलबारी सिद्दीकी भी लम्बे अर्से के बाद विधान परिषद में दोबारा सदस्य बनने जा रहे हैं। वहीं भाजपा से अनामिका सिंह तथा लाल मोहन गुप्ता, राजद से उर्मिला ठाकुर तथा फैसल अली और माले नेत्री शशि यादव विधान परिषद में नये चेहरे होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

17 मिनट ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

3 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

8 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

8 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

9 घंटे ago