Bihar

मनीष कश्यप फिर मुश्किल में, अब इस मामले में दर्ज हुई FIR, कहा- सभी गिले शिकवे भूलकर तेजस्वी से भी हाथ मिलाने को हूँ तैयार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में बुधवार को यूट्यूबर पत्रकार मनीष कश्यप सहित 10 अज्ञात लोगों पर मंगलवार को दरपा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसकी जानकारी डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने दी है. डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने छौड़ादानो सीओ ऋषभ सिंह यादव के आवेदन पर शिकायत दर्ज किया है. इसको लेकर अज्ञात लोगों को चिंहित करने और नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

बिना अनुमति की थी राजनीतिक सभा

बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है. आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति कहीं भी सभा नहीं कर सकता है. मनीष कश्यप ने इस कानून को तोड़ने का काम किया है. उन्होंने बगैर अनुमति के अनुमंडल क्षेत्र के नरकटिया बाजार व बाबा बैकुठनाथ धाम में सभा किया था, जिसके संबंध में वीडियो और फोटो मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की गई है.

मनीष कश्यप ने सभा में कही थी से बात

मनीष कश्यप को भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसकी संभावना कम लग रही है. ऐसे में मनीष कश्यप निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, चुनावी मैदान में आने के लिए वह सभी गिले शिकवे भूलकर तेजस्वी यादव से भी हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं. मनीष कश्यप ने कहा है कि यदि तेजस्वी यादव आगे से उन्हें गले लगाने के लिए तैयार हैं और बिहार के लिए काम करने के लिए तैयार हैं, तो फिर वह उनके साथ जाने से परहेज नहीं करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनिता राम ने रेलवे ओवरब्रिज का किया निरीक्षण, दोनों तरफ लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की महापौर अनिता राम व नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने…

16 मिनट ago

समस्तीपुर नगर निगम में सफाई पर हर महीने का खर्च सवा करोड़, फिर भी हर जगह गंदगी

समस्तीपुर : शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर निगम हर महीने करीब सवा करोड़ रुपये…

29 मिनट ago

ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा बोलबम-डाकबम सेवा समिति शिविर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, शिविर में एकत्रित किया गया 25 यूनिट रक्त

समस्तीपुर/दसिंहसराय : कमरांव तकिया चौक बोलबम - डाकबम शिविर में बुधवार को रक्त दान शिविर…

2 घंटे ago

सीएम सम्राट चौधरी की बीजेपी मंत्रियों के साथ सीक्रेट मीटिंग, राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार (12 अगस्त) की देर रात बीजेपी कोटे के मंत्रियों संग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया बिस्किट लदा ट्रक, शराब की आशंका में जुटी भीड़; कार्टन ले जाने की मची होड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय रुपौली के समीप एनएच-28…

13 घंटे ago

मिशन शिक्षादान के तहत 100 से अधिक बच्चों के बीच बांटी गयी स्टेशनरी

समस्तीपुर/मोरवा : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक…

14 घंटे ago