Bihar

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर बिहार से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे बदमाश

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के गिरोह के दो शार्प शूटरों को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। लॉरेंस के शूटर सुनील बारोलिया और शहनवाज शाहिद को मुजफ्फरपुर में दबोचा गया है। मुजफ्फरपुर डीआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को सीतामढ़ी रोड पर एक बस से गिरफ्तार किया। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे।

डीआईयू टीम ने हरियाणा पुलिस को इनके धरे जाने की सूचना दी। दोनों से सघन पूछताछ की जा रही है। हरियाणा क्राइम ब्रांच की टीम दोनों को ले जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुनील मूलरूप से राजस्थान के जयपुर और शहनवाज सीतामढ़ी का निवासी है। फिलहाल, शहनवाज रोहतक में रह रहा था। दोनों शार्प शूटर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी में कई मामलों में वांटेड हैं।

अहियापुर में हुई फायरिंग, खोखा व नई बाइक जब्त

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना इलाके में दरभंगा फोरलेन पर मंगलवार देर रात अपराधियों ने बाइक सवार पर फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा और नई बाइक जब्त की है। हालांकि, मौके पर कोई भी घायल शख्स नहीं मिला। पुलिस ने बुधवार देर शाम तक इलाके के सभी अस्पताल, निजी नर्सिंग होम में तलाश भी की। मगर गोलीबारी में घायल शख्स का पता नहीं लग पाया है।

पुलिस अब बाइक के इंजन और चेसिस नंबर के जरिए उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि दरभंगा फोरलेन पर एक बाइक सवार को गोली मारे जाने की सूचना मिली। इसके बाद गश्ती दल को मौके पर भेजा गया। वहां एक बाइक लावारिस हालत में मिली। थानेदार ने बताया कि बाइक मालिक के मिलने के बाद ही घटना का पता लग पाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

11 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago