Bihar

बिहार: चाचा-भाईयों ने गला दबाया, पिता ने दिया पूरा साथ; जीजा से अवैध प्रेम संबंध में बेटी की ऑनर किलिंग

बिहार के कटिहार में ऑनर किलिंग के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है. 10 मार्च को स्टेट हाइवे 77 के किनारे चोचला गांव के पास कंबल में लिपटी एक नाबालिग लड़की की लाश पड़ी मिली थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक नाबालिग लड़की के अपने जीजा दीपक शर्मा के साथ अवैध संबंध थे. जिसके चलते उसकी हत्या की गई.

नाबालिग लड़की के थे जीजा से अवैध संबंध

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि परिवार के चार-पांच लोग अपनी अपनी नाबालिग बेटी लेकर जा रहे थे. तभी रास्ते में नाबालिग के चाचा ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया. इसके बाद उसकी लाश को कंबल में लपेटकर फाल्का थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 77 के किनारे फेंककर फरार हो गए. लाश की शिनाख्त के बाद पुलिस मृतक के पिता तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया. जबकि इस घटना में शामिल अन्य लोग अभी भी फरार हैं.

नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में पिता अरेस्ट

पिता ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी के अवैध संबंध जीजा दीपक शर्मा के साथ थे. उसे कई बार समझाया भी गया पर वह नहीं मानी. जिसके चलते उसकी हत्या कर दी गई. वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि यह ऑनर किलिंग का मामला है.

पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

7 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

12 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

22 घंटे ago