Bihar

बिहार में सात चरणों में लोकसभा चुनाव, जानिए कब किस सीट पर होगा नामांकन और मतदान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर 2024 में आम चुनाव कुल सात चरणों में होंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू होगी और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा। इसके बाद 7 जून को सभी चरणों की एक साथ मतगणना होगी एवं इसी दिन नतीजे जारी हो जाएंगे। गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में सबसे पहले मतदान होगा, जबकि पाटलिपुत्र, पटना साहिब, आरा जैसी सीटों पर सबसे आखिरी में चुनाव होंगे।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक बिहार में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठे चरण के लिए 25 मई और सातवें एवं आखिरी चरण के लिए 1 जून को वोट पड़ेंगे।

बिहार में किस चरण में किन सीटों पर होंगे चुनाव, यहां देखें-

पहला चरण 4 सीटें

औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई

दूसरा चरण 5 सीटें

किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका

तीसरा चरण 5 सीटें

झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया

चौथा चरण 5 सीटें

दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर

पांचवां चरण 5 सीटें

सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर

छठा चरण 8 सीटें

वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज

सातवां चरण 8 सीटें

नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद

लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का पूरा कार्यक्रम

पहला चरण

नोटिफिकेशन- 20 मार्च

नामांकन खत्म-28 मार्च

नामांकन की स्क्रूटनी- 30 मार्च

नामांकन वापसी- 2 अप्रैल

मतदान- 19 अप्रैल

दूसरा चरण

नोटिफिकेशन- 28 मार्च

नामांकन खत्म- 4 अप्रैल

नामांकन की स्क्रूटनी- 5 अप्रैल

नामांकन वापसी- 8 अप्रैल

मतदान- 26 अप्रैल

तीसरा चरण

नोटिफिकेशन- 12 अप्रैल

नामांकन खत्म- 19 अप्रैल

नामांकन की स्क्रूटनी- 20 अप्रैल

नामांकन वापसी- 22 अप्रैल

मतदान- 7 मई

चौथा चरण

नोटिफिकेशन- 18 अप्रैल

नामांकन खत्म- 25 अप्रैल

नामांकन की स्क्रूटनी- 26 अप्रैल

नामांकन वापसी- 29 अप्रैल

मतदान- 13 मई

पांचवां चरण

नोटिफिकेशन- 26 अप्रैल

नामांकन खत्म- 3 मई

नामांकन की स्क्रूटनी- 4 मई

नामांकन वापसी- 6 मई

मतदान- 20 मई

छठा चरण-

नोटिफिकेशन- 29 अप्रैल

नामांकन खत्म- 6 मई

नामांकन की स्क्रूटनी- 7 मई

नामांकन वापसी- 9 मई

मतदान- 25 मई

सातवां चरण

नोटिफिकेशन- 7 मई

नामांकन खत्म- 14 मई

नामांकन की स्क्रूटनी- 15 मई

नामांकन वापसी- 17 मई

मतदान- 1 जून

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

1 घंटा ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

4 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

4 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

14 घंटे ago