Bihar

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, 30 और 31 मार्च को नहीं होगा एग्जाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 को स्थगित तक कर दिया है. परीक्षा पोस्टपोन होने का नोटिफिकेशन भी बीएसईबी ने जारी कर दिया है. जारी अधिसूचना के अनुसार 30 और 31 मार्च को होने वाली प्रवेश परीक्षा को स्थगित किया गया है. परीक्षा की नई डेट जल्द ही BSEB की ओर से जारी की जाएगी. इस परीक्षा के लिए हाॅल टिकट जारी किया जा चुका है.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर परीक्षा स्थगित होने का नोटिफिकेशन जारी किया है. साथ ही बोर्ड ने यह भी बताया कि 1 अप्रैल से 28 अप्रैल तक की परीक्षा निर्धारित डेट पर तय केंद्रों पर होगी. जिस डेट की परीक्षा स्थगित की गई है. उसके लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड मान्य होंगे. 30 और 31 मार्च की परीक्षा के लिए फिर से एडमिट कार्ड नहीं जारी किया जाएगा.

6 लाख से अधिक कैंडिडेंट होंगे शामिल

कुल 6 लाख, 81 हजार, 982 अभ्यर्थी डीएलएड प्रवेश परीक्षा में पटना, भोजपुर, भागलपुर, छपपरा, सिवान, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में निर्धारित किए गए 53 केद्रों पर परीक्षा देंगे. वहीं जिन आवेदकों के अभी हाॅल टिकट नहीं डाउनलोड किया है. वह बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं.

एग्जाम दो शिफ्ट में होगा. पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा होगी. वहीं दूसरी शिफ्ट में परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी. परीक्षा का आयोजन जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

3 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

10 घंटे ago