Bihar

बिहार के चीनी मिल में बड़ा हादसा, मजदूरों पर गिरा लोहे का विशाल प्लेट, 3 दबे 1 की मौत

बिहार में बेतिया के नरकटियागंज चीनी मिल में एक बड़ा हादसा हो गया. जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है. वहीं, दो मजदूर गंभीर रूप से घायल है. घायल मजदूरों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में हो रहा है. मृत मजदूर का नाम वीरेंद्र तिवारी बताया जा रहा है.

नरकटियागंज चीनी मिल में एक्सटेंशन का चल रहा काम

पुलिस के अनुसार, नरकटियागंज चीनी मिल में एक्सटेंशन का काम चल रहा था. इस दौरान उनके ऊपर प्लेट गिर गई. प्लेट गिरने की वजह से कुछ मजदूर दब गए.

वहीं, जब पुलिस मौके पर पहुंची, तबतक एक मजूदर की मौत हो चुकी थी. जानकारी के अनुसार, सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. इसके बाद मृतक मजदूर के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

मृत मजदूर के परिजन मुवावजा की मांग कर रहे

दरअसल, मिल के अंदर मेंटेनेंस का काम चल रहा था तभी एक लोहे की प्लेट मजदूरों पर गई, प्लेट के चपेट में तीन मजदूर आये. जिनमे एक की मौत हो गई है. दो घायल है. जिनका इलाज चल रहा है. शिकारपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मृत मजदूर के परिजन मुवावजा की मांग कर रहे हैं. इस हादसे में मरने वाले मजूदर वीरेंद्र तिवारी के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

20 घंटे ago