Bihar

BSEB मैट्रिक का रिजल्ट हुआ जारी, समस्तीपुर के मऊ बाजिदपुर का आदर्श बना दूसरा स्टेट टॉपर

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट के साथ आज टॉपर लिस्ट जारी हो गया है. जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट के साथ टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल पूर्णिया से शिवांकर कुमार (Shivankar Kumar) टॉपर रहे हैं. वहीं समस्तीपुर के मऊ बाजिदपुर के आदर्श कुमार (Adarsh Kumar) सेकेंड टॉपर बने हैं.

उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://bsebmatric.org/ के माध्यम से भी बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के टॉपर लिस्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर लिस्ट देख सकते हैं. वर्ष 2023 में एमडी रुम्मन अशरा ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में टॉप किया था. वहीं नम्रता कुमारी और ज्ञानी अनुपम ने दूसरा स्थान हासिल किया था. तीसरा स्थान संजू कुमार, भावना कुमारी एवं जयनंदन कुमार पंडित ने प्राप्त किया.

इस साल कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 81.04% है. कुल 13,05, 203 उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण हुए थे. पिछले साल पटेल हाई स्कूल, औरंगाबाद की रामायणी रॉय ने 487/500 अंक हासिल किए थे और मैट्रिक परीक्षा में टॉप किया था. सानिया कुमारी एवं विवेक कुमार ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. पिछले साल प्रज्ञा कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया था.

पिछले साल कुल 16,11,099 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 12,86,971 ने परीक्षा उत्तीर्ण की. पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.88% था. वहीं वर्ष 2022 में 6,78,110 छात्र और 6,08,861 छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण हुई थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

2 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

6 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

11 घंटे ago

आखिर किस जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग ?

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बीते 17 फरवरी की शाम लोजपा (रा)…

11 घंटे ago

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

20 घंटे ago