Bihar

BPSC TRE Admit Card : जारी हुई बिहार शिक्षक परीक्षा एडमिट कार्ड की डेट, कई अहम नियम भी घोषित

तीसरे चरण की बीपीएससी बिहार शिक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड 7 मार्च 2024 को जारी होंगे। बिहार लोक सेवा आयोग ने नोटिस जारी कर यह सूचना दी है। परीक्षा 15 और 16 मार्च को होगी। 15 मार्च को दो पालियों में तो 16 मार्च को सिर्फ दूसरी पाली में परीक्षा होगी। बीपीएससी ने कहा है कि अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना अपडेटेड पासपोर्ट साइज फोटो (25 केबी) अपने डैशबोर्ड में लॉगइन करने के बाद अपलोड करना होगा। अगर किसी अभ्यर्थी के ऑनलाइन आवेदन में नाम, पिता का नाम, माता के नाम में त्रुटि है तो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले फोटोग्राफ अपलोड करते हुए अपना सही नाम, पिता का नाम, माता का नाम तय स्थान पर डालें। इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड हो सकेंगे।

डाउनलोड किए गए ई एडमिट कार्ड में अभ्यर्ती को आवंटित परीक्षा केंद्र कोड के रूप में दर्ज होगा, जिसमें केंद्र कोड एवं जिला का नाम अंकित रहेगा। सभी अभ्यर्थी हर शिफ्ट के एडमिट कार्ड की एक एक्सट्रा कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र ले जाना सुनिश्चित करेंगे और परीक्षा अवधि में वीक्षक के समक्ष हस्ताक्षर कर उन्हें सौंपेंगे।

परीक्षा केंद्र कोड की डिटेल 12 मार्च को आएगी। 14 मार्च तक प्रवेश पत्र निश्चित रूप से डाउनलोड कर लेंगे। यह भी कहा गया है कि अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले तक ही एंट्री मिलेगी। एग्जाम शुरू होने से एक घंटा पहले एंट्री बंद कर दी जाएगी।

परीक्षा तिथि 15 मार्च

पहली पाली 9.30 बजे से 12.30 बजे
विषय गणित एवं विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत एवं उर्दू (शिक्षा विभाग के मध्य विद्यालय, कक्षा 6 से 8 के लिए)

दूसरी पाली 2.30 बजे से 5 बजे

विषय सामान्य, उर्दू, एवं बांग्ला (शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्य विद्यालय, पहली से पांचवीं कक्षा के सभी विषयों के लिए) और अनुसूचित जाति एवं कल्याण विभाग (पहली से पांचवीं कक्षा)

16 मार्च- 12 से 2 .30 बजे

विषय हिन्दी, बांग्ला, उर्दू, संस्कृत, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, ललित कला, नृत्य, शारीरिक शिक्षा, मैथिली, संगीत एवं सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

– शिक्षा विभाग (9-10) माध्यमिक तथा विशेष विद्यालय अध्यापक पद के सभी विषयों के लिए।
– अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग वर्ग (6-10 ), कंप्यूटर विज्ञान,संगीत एवं कला विषय छोड़कर सभी विषय।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

20 मिनट ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

41 मिनट ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

7 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

12 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

13 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

14 घंटे ago