Bihar

BPSC TRE-3: परीक्षा से पहले पेपर लीक का शक! पुलिस ने 200 से ज्यादा परीक्षार्थ‍ियों को होटल में रोका

बिहार शिक्षक भर्ती के लिए BPSC TRE-3 परीक्षा का आयोजन हो रहा है. इस बीच पुलिस को खबर लगी कि इस परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है. ऐसे में हजारीबाग पुलिस ने लगभग 200 से ज्यादा परीक्षार्थ‍ियों को पेलावल थाना अंतर्गत कोहिनूर होटल में रोका हुआ है.

बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र पहले ही छात्रों के पास था और पिछले दो दिनों से उन्हें पढ़ाया भी जा रहा था. शुक्रवार को छात्र अलग-अलग बस से परीक्षास्थल के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला और सभी को पकड़ लिया गया.

होटल में रोके गए उम्मीदवारों से पूछताछ जारी

सबसे अहम बात यह है कि इनमें से किसी परीक्षार्थी के पास उनका मोबाइल नहीं है. इन छात्रों से सदर एसडीपीओ पूछताछ भी कर रहे हैं. इस मामले में कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. मामला काफी संवेदनशील बताया जा रहा है. इस कारण भी पदाधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं. सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है. ब्रज वाहन भी होटल के बाहर खड़ी है. किसी भी व्यक्ति को होटल में जाने की इजाजत भी नहीं दी जा रही है.

पुलिस ने कही ये बात

यह पूरा मामला बीपीएससी TRE-3 से जुड़ा हुआ है. हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है कि छात्रों से पूछताछ की जा रही है. पूरा मामला प्रश्न पत्र लीक से जुड़ा हुआ है. अब यह जांच का विषय है कि जो प्रश्न पत्र छात्रों से बरामद किया गया है वह प्रश्न पत्र परीक्षा में आया है या नहीं. इसे लेकर बिहार पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है. प्रशासन ने दो गाड़ी में विद्यार्थियों को रोका है. कुछ गाड़ी को नगवां टोल प्लाजा के पास रोका गया है. उनसे गोपनीय जगह में पूछताछ की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

4 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

6 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

6 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

7 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

17 घंटे ago