Bihar

लोकसभा चुनाव के बीच नीतीश की पार्टी में टूट, विधायक बीमा भारती ने जेडीयू छोड़ी

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में टूट हुई है। जेडीयू विधायक बीमा भारती ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू छोड़ने के बाद बीमा भारती के आरजेडी में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। सियासी गलियारे में चर्चा है कि आरजेडी पूर्णिया लोकसभा सीट से बीमा भारती को उम्मीदवार बनाने के मूड में है। हालांकि, इस सीट पर कांग्रेस भी अपना दावा मजबूत कर रही है। कांग्रेस पूर्व सांसद पप्पू यादव को पूर्णिया से चुनाव लड़ाना चाहती है।

पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट से विधायक बीमा भारती ने जेडीयू अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा पत्र भेजा। इसमें उन्होंने लिखा कि वह जेडीयू की प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा दे रही हैं। हालांकि, उन्होंने इसकी वजह नहीं बताई। बीमा भारती ने अभी तक अगले राजनीतिक कदम की घोषणा नहीं की है। उनके आरजेडी में जाने की अटकलें हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

पिछले महीने बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान भी बीमा भारती चर्चा में रही थीं। उन पर आरजेडी से साठगांठ करने का आरोप लगा था। उस समय पुलिस ने आर्म्स एक्ट में उनके पति को भी गिरफ्तार कर लिया था। इस पर खूब सियासी ड्रामा हुआ। हालांकि, बीमा भारती ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।

बिहार समेत देशभर में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव की पार्टी आरजेडी लगातार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में सेंधमारी कर रही है। जेडीयू से विधायक रह चुके अभय कुशवाहा और अजय पासवान ने भी पिछले दिनों नीतीश कुमार की पार्टी छोड़ दी थी। आरजेडी ने अभय कुशवाहा को औरंगाबाद सीट से प्रत्याशी भी बना लिया है। वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव रहे अली अशरफ फातमी ने भी पार्टी छोड़ दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

4 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

5 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

10 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

10 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

12 घंटे ago