Bihar

बिहार में रेल हादसा टला, बेपटरी होते बची तेजस राजधानी एक्सप्रेस; ड्राइवर ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

करीब 52 दिनों से रूट बदलकर जमालपुर, किऊल और भागलपुर रास्ते चल रही आनंदविहार-अगरतला तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार को किऊल से जमालपुर के बीच दशरथपुर स्टेशन के पास बेपटरी होते बच गई। जानकारी के अनुसार तेजस राजधानी एक्स्प्रेस किऊल से जमालपुर की ओर बढ़ी। ट्रेन की गति 110 किमी प्रतिघंटा थी। इस बीच ट्रेन दशरथपुर के स्टॉटर के पास क्रॉसिंग के दौरान ही अचानक ऑटोमेटिक सिग्नल फ्लाई (सिग्नल लाल) हो गयी। ट्रेन के चालक और गार्ड ने लाल बत्ती देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगा दी।

आपातकालीन ब्रेक लगने से जहां गाड़ी जस की तस रूक गयी। यात्रियों को झटके भी झेलनी पड़ी है। हालांकि इस बीच ट्रेन करीब दस मिनट तक दशरथपुर स्टॉटर के पास खड़ी रही। घटना की सूचना मिलते जमालपुर, मालदा सहित रेलवे बोर्ड तक खलबली मच गयी। पूर्व रेलवे के सीपीआरओ कौशिक मित्रा ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस हाई स्पीड में चलती है। दशरथपुर स्टेशन के स्टार्टर के पास हुई ऑटोमेटिक सिग्नल फ्लाई होने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक ली, ताकि घटना-दुर्घटना न हो। वैसे इस तरह का ऑटोमेटिक सिग्नल फलाई होता रहता है।

गौरतलब है कि आनंद विहार से अगरतला जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन का जमालपुर आने का समय सुबह 11.35 बजे है। लेकिन ट्रेन यहां आठ मिनट पूर्व यानि 11.27 बजे ही पहुंच गयी। इससे पूर्व दशरथरपुर के स्टार्टर के पास अचानक ऑटोमेटिक सिग्नल फ्लाई होने से ट्रेन सुबह 10.55 बजे रुक गयी और 11.05 बजे खुली। इससे पूर्व गरीबरथ एक्सप्रेस दशरथपुर स्टेशन पर सुबह 10.38 से 10.42 तक रुकी रही। गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड के आदेश पर बीते 15 जनवरी 2024 से तेजस का परिचालन इस रूट से हो रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

4 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

5 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

18 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

20 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

20 घंटे ago