Bihar

बिहार के इस विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, CPIML विधायक को उम्रकैद की सजा के बाद खाली हुई थी सीट

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 के साथ बिहार की अगिआंव विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा की। हाल ही में सीपीआई माले विधायक मनोज मंजिल को उम्रकैद होने से उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके बाद यह अगिआंव सीट खाली हो गई थी। चुनाव आयोग ने अब लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में अगिआंव विधानसभा उपचुनाव के लिए भी वोटिंग कराने की घोषणा की है। अगिआंव में उपचुनाव के लिए 1 जून को मतदान होगा। क्षेत्र के मतदाता लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव दोनों के लिए एक साथ वोटिंग करेंगे।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक भोजपुर जिले की अगिआंव विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 7 मई को नोटिफिकेशन जारी होगा। इसी दिन नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 14 मई है। इसके बाद 15 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। उम्मीदवार 17 मई को नामांकन वापस ले सकेंगे। इस सीट पर 1 जून को मतदान होगा। नतीजे लोकसभा चुनाव के साथ ही 4 जून को जारी होंगे।

बता दें कि अगिआंव से सीपीआई माले के विधायक रह चुके मनोज मंजिल को किसान जेपी सिंह की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी। इसके बाद 16 फरवरी को उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत दो साल या उससे अधिक की सजा पाने वाले किसी भी जनप्रतिनिधि को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। इसी नियम के तहत मनोज मंजिल की विधायकी चली गई थी। अब यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

9 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

21 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

22 घंटे ago