Bihar

बिहार कैबिनेट विस्तार: पहली बार मंत्री बने BJP के 5 नेताओं में 4 MLC, सरकार में अब सीएम समेत 30 मिनिस्टर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार कैबिनेट विस्तार कर लिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश सरकार की अगुवाइ में बनी नयी एनडीए सरकार का पहला विस्तार शुक्रवार को किया गया. इसमें कुल 21 नये मंत्रियों को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलायी. राजभवन के राजेंद्र मंडपम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए.

सबसे पहले महिला विधायक ने ली शपथ

सबसे पहले भाजपा की रेणू देवी ने शपथ ली. भाजपा के नीतीश मिश्र और हरि सहनी ने मैथिली में शपथ ली. 28 जनवरी को राज्य में बनी एनडीए की नयी सरकार में अब तक मुख्यमंत्री समेत कुल नौ मंत्री थे. शनिवार को लोकसभा चुनाव की चुनाव आयोग घोषणा करने वाली है. इसके ठीक एक दिन पूर्व कैबिनेट का विस्तार किया गया.

सीएम समेत 30 मंत्री अब सरकार में..

अब सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़ कर मुख्यमंत्री समेत 30 हो गयी है. इसके पहले दोपहर बाद जब भाजपा कोटे की मंत्रियों के नाम की सूची मुख्यमंत्री को उपलब्ध करायी गयी तो शपथ ग्रहण समारोह को अंतिम रूप दिया गया. नये मंत्रियों में भाजपा और जदयू के विधायकों को जगह मिली है. इनमें भाजपा के 12 और जदयू के नौ मंत्री हैं. कुल मिला कर सरकार में जदयू के मंत्रियों की संख्या कैबिनेट में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को छोड़ 12 हो गयी. वहीं भाजपा के मंत्रियों की संख्या 15 हो गयी है.

6 मंत्री और बनाए जा सकते हैं..

प्रावधान के मुताबिक सरकार में अधिकतम 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं. इस हिसाब से छह मंत्री और बनाये जा सकेंगे.कैबिनेट विस्तार में हम पार्टी को कोई अतिरिक्त जगह नहीं मिल पायी.

पांच पहली बार बने मंत्री

कैबिनेट विस्तार में पांच पहली बार मंत्री बनाये गये. इनमें भाजपा के संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र मेहता, केदार गुप्ता, दिलीप कुमार जायसवाल और हरि सहनी के नाम हैं.नये मंत्रियों में चार विधान परिषद के सदस्य हैं.

मंत्रियाें के नाम

रेणू देवी,भाजपा

मंगल पांडेय,भाजपा

नीरज कुमार सिंह, भाजपा

अशोक चौधरी, जदयू

लेशी सिंह, जदयू

मदन सहनी, जदयू

नीतीश मिश्रा, भाजपा

नितिन नवीन,भाजपा

डा दिलीप कुमार जायसवाल,भाजपा,एमएलसी

महेश्वर हजारी, जदयू

शीला कुमारी, जदयू

सुनील कुमार, जदयू

जनक राम,भाजपा

हरि सहनी,भाजपा, एमएलसी

कृष्णनंदन पासवान,भाजपा

जयंत राज, जदयू

मो जमा खान, जदयू

रत्नेश सदा, जदयू

केदार गुप्ता, भाजपा

सुरेंद्र मेहता, भाजपा

संतोष कुमार सिंह, भाजपा, एमएलसी

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

6 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

7 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

12 घंटे ago