बिहार में अपराधियों ने एक बार फिर से हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मामला बेगूसराय का है जहां एचडीएफसी बैंक में घुसकर दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है. दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के हर-हर महादेव चौक जिला एचडीएफसी बैंक का है.
बताया जा रहा है कि 5 की संख्या में अपराधी हथियार के बल पर एचडीएफसी बैंक में प्रवेश किये थे और गन पॉइंट पर सभी कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इस घटना के बाद दो अपराधी मौके से फरार हो गये जबकि दो अपराधी अभी भी एचडीएफसी बैंक के अंदर ही हैं, ऐसा कहा जा रहा है.
फिलहाल इस घटना के बाद कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. एसपी मनीष ने लगभग 20 लाख रुपए लूट की बात कही है और सही आंकड़ा के लिए जांच जारी है. मौके पर एसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है. जानकारी के मुताबिक पांच अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है. इस मामले में फिलहाल विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
समस्तीपुर/दसिंहसराय : कमरांव तकिया चौक बोलबम - डाकबम शिविर में बुधवार को रक्त दान शिविर…
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार (12 अगस्त) की देर रात बीजेपी कोटे के मंत्रियों संग…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय रुपौली के समीप एनएच-28…
समस्तीपुर/मोरवा : राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के पूर्ववर्ती कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक…
समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने बुधवार को ताजपुर-बख्तियारपुर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय–विद्यापतिनगर लोकल कमिटी के तत्वावधान में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने बुधवार…